सलमान खान की इस हीरोइन ने दी सुपरहिट फ़िल्म, फिर इंडस्ट्री से हुईं लापता

परवीन दस्तूर हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं। हालांकि आपको बता दें कि उन्हें उनके असली नाम से नहीं बल्कि सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' की खडूस सीमा के नाम से जानते हैं. इस फिल्म में प्रवीण ने सलमान खान के किरदार पर डोरे डालने शुरू कर दिए थे। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने विलेन का किरदार निभाया। लेकिन अब एक बार फिर से परवीन दस्तूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में वापसी कर रही है। बता दें कि 'मैंने प्यार किया' फिल्म की रिलीज के तुरंत बाद ही सीमा ने एयर होस्टेस बनने का फैसला लिया।
परवीन की पहली ही फ़िल्म गई थी हिट
बॉलीवुड ठिकाना के साथ इंटरव्यू के दौरान परवीन दस्तूर ने इस बात का खुलासा किया कि वह सलमान खान को देखकर तब क्या सोचा करती थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें यह कभी भी नहीं लगता था कि सलमान खान इतने बड़े स्टार बन जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उस फिल्म के बारे में उन्हें ऐसा लगा ही नहीं था कि यह इतनी बड़ी हिट जाएगी। उन्होंने बस उस साथ में काम किया था और एक दूसरे के साथ खूब वक्त बिताया और मस्ती की।
सलमान खान को एक्ट्रेस ने बताया हेल्पफुल
इंटरव्यू के आगे परवीन ने यह भी बताया कि "अभी सलमान के साथ में उनकी बॉन्डिंग अच्छी खासी है। फिल्म 'मैंने प्यार किया' की शूटिंग के दौरान सलमान काफी ज्यादा हेल्पफुल हुआ करते थे। आज भी जब मैं उनसे मिलती हूं तो उनमें काफी अपनापन का एहसास होने लगता है। लेकिन इसी के साथ-साथ परवीन ने इंडस्ट्री छोड़ने का कारण भी बताया।"
परवीन को अच्छे ऑफर नहीं मिले
इंटरव्यू के दौरान परवीन ने बताया कि "इस फ़िल्म के हिट जाने के बाद मुझे कई सारे फिल्मों के ऑफर आए। लेकिन जब भी कोई ऑफर आया तो मुझे यही कहा गया कि मैम आप घोड़ा चला लेंगी। स्विमिंग सूट पहन लेंगी। मुझे ऐसे ऐसे रोल ऑफर हो रहे थे और इनमें कैरेक्टर में कोई दम भी नहीं था। लेकिन एक बार एक्ट्रेस से पूछा गया कि 'मैंने प्यार किया' में जितने भी स्टार्स से नजर आए थे वह सभी आज बड़े सितारे बन चुके हैं और आप गायब हैं। तो इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि मैं क्या ही कहूं। मुझे अच्छे रोल मिले ही नहीं।"
परवीन दस्तूर बन चुकी है हेयर स्टाइलिस्ट
परवीन दस्तूर ने इस बात का भी खुलासा किया कि "मैंने प्यार किया फ़िल्म में लीड रोल निभाने वाली भाग्यश्री को 1.5 लाख रुपए बतौर फीस दिए गए थे। लेकिन परवीन दस्तूर को सिर्फ ₹25000 दिए गए थे। बता दें कि अब परवीन दस्तूर हेयरस्टाइलिस्ट बन चुकी है। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने कहा कि अगर आज भी उन्हें कोई अच्छा ऑफर आता है तो वह जरूर करेंगी।"


Click it and Unblock the Notifications











