»   » Interesting: लोगों पर छाया DDLJ का जादू, देखिए #MyDDLJMoment

Interesting: लोगों पर छाया DDLJ का जादू, देखिए #MyDDLJMoment

राज और सिमरन की खूबसूरत दिलचस्प प्रेम कहानी, परिवारिक रिश्तों और देश से जुड़ी कहानी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 12 दिसंबर को अपने 1000 हफ्ते पूरे कर लेगी। इस फिल्म ने बॉलीवुड के साथ साथ हमें भी जिंदगी में कई खूबसूरत लम्हे दिए हैं।

फिल्म के डॉयलोग हों या फिल्म का गाना, जाने अंजाने हम सब इससे कहीं मजबूती के साथ जुड़े हैं। जब भी किसी की गलती पर माफ करना हो तो, ''बड़े बड़े देशों में ऐसी छोटी छोटी बातें होती रहती हैं''...कहना, या शादी की मेंहदी सेरेमनी के दौरान ''मेंहदी लगाकर रखना..डोली सजाकर रखना'' पर डांस करना, यह सब हर किसी को इस फिल्म के साथ सीधे जोड़ता है। जिससे यह साफ जाहिर है कि यह फिल्म हमारी जिंदगी, हमारे दिल के कितने करीब है।

बहरहाल, ऐसे ही कुछ पल लोगों ने ट्विटर पर #MyDDLJMoment में शेयर किया है, यहां पढ़िए कुछ दिलचस्प मोंमेट्स:

मेरे ख्वाबों में जो आए

काजोल पर फिल्माया यह गाना दशकों से सभी लड़कियों का फेवरिट रहा है। लता मंगेश्कर की आवाज में यह गाना बेहतरीन है।

सेनोरिटा

बड़े बड़े देशों में ऐसी छोटी छोटी बातें होती रहती हैं सेनोरिटा..शाहरूख का यह डॉयलोग सिर्फ प्रेमियों नहीं बल्कि दोस्तों के बीच भी फेमस है।

पलट..पलट..पलट..

अगर वह मुझसे प्यार करती है तो वह पलट कर जरूर देखेगी..पलट.....

शाहरूख का यह डॉयलोग लड़कों का फेवरिट है। प्यार को लेकर कंफर्म होने का यह नया तरीका था।

ट्रेन सीन

डीडीएलजे के सबसे पॉपुलर सीन में से एक था जब ट्रेन में चढ़ने के लिए राज, सिमरन को अपना हाथ देता है। इस फिल्म के बाद यह एक एपिक सीन बन गया। न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि लोगों के असल जीवन में भी।

मैं आ रहा हूं सिमरन

राज- सिमरन की प्रेम कहानी में कई मोड़ आए,लेकिन उन्होंने कभी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। शायद यही वजह है कि उनकी बातें आजतक युवाओं के दिल में जगह बनाई हुई है।

डीडीएलजे डॉयलोग

बड़े बड़े देशों में ऐसी छोटी छोटी बातें होती रहती हैं। जाने अंजाने यह डॉयलोग पता नहीं हम सब कितनी बार बोल जाते हैं। किसी को माफ करने का यह बेहतरीन तरीका है।

मेंहदी लगा के रखना

मेंहदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना। फिल्म रिलीज के बाद लगभग हर लड़की की शादी में यह गाना जरूर बजता है। जिसपर लोग जमकर डांस करते हैं।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X