शाहरुख-सलमान का HIT फॉर्मुला FLOP...ये देसी अंदाज़ धमाका कर गया !
चलिए पिछले दो सप्ताह बॉक्स ऑफिस के लिए अच्छे रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा ने अच्छा कलेक्शन किया तो वहीं आज रिलीज़ हुई फिल्म बरेली की बर्फी को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यानी कि पूरी उम्मीद है ये फिल्म भी अच्छा कलेक्शन कर जाएगी।
आपको बता दें कि इन दोनों फिल्मों से पहले हिंदी सिनेमा के लिए पिछला कुछ समय ज्यादा अच्छा नहीं था। यहां तक कि शाहरुख खान की फिल्म जब हैरी मेट सेजल और सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी।

वहीं ऐसे में जब अक्षय की टॉयलेट एक प्रेम कथा और कृति की बरेली की बर्फी को इतना शानदार रिएक्शन मिल रहा है तो एक बात कहनी ही पड़ेगी कि लोगों को आजकल छोटे छोटे शहरों का देसी कंटेंट काफी पसंद आ रहा है।
अब आप आमिर खान की दंगल को ही ले लीजिए..ये फिल्म हरियाणा के एक छोटे से गांव की थी जो ब्लॉकबस्टर रही। ऐसे ही आप शाहरुख की हैरी मेट सेजल को देख लीजिए, श्रद्धा की ओके जानू को दे लीजिए, ये फिल्में भले ही एक से बढ़कर एक शानदार लोकेशन पर बनी हो, लेकिन बावजूद इसके ये लोगों को इम्प्रेस नहीं कर पाईं।
आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो देसी कंटेंट से लोगों को काफी पसंद आई है। डालिए एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications











