अगर आपसे पूछा जाए कि आपके पास सबसे कीमती तोहफा क्या है तो शायद आप भी ऐसी ही कोई चीज़ बताएंगे जिसकी कोई कीमत ही नहीं हो सकती क्योंकि वो आपके दिल के बेहद करीब है। ऐसा ही एक तोहफा हमारे बॉलीवुड स्टार्स को मिला उनके एक सच्चे फैन से। ऐसा तोहफा जिसके लिए मेहनत चाहिए और ढेर सारा वक्त।
ये वक्त निकाला जम्मू के आर्टिस्ट शुभम डोगरा ने और उन्होंने बनाए सुपरस्टार्स के कुछ बेहतरीन स्केच जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे। हालांकि शुरू में ऐसा लगा कि इन्हें किसी सॉफ्टवेयर से बनाया गया है लेकिन ये केवल पेंसिल स्केच हैं। शुभम पेशे से सिविल इंजीनियर हैं। देखिए उनके बनाए ये खूबसूरत स्केच -
बजरंगी भाईजान
सलमान और मुन्नी इतने प्यारे फिल्म में भी लगे हैं पर इस स्केच की बात ही और है।
बेबो मैं बेबो
करीना का एटीट्यूड भी दिख रहा है - तुम्हें कोई हक नहीं बनता कि तुम इतनी खूबसूरत दिखो।
शाहरूख खान
शाहरूख की तस्वीर से ऐसा लग रहा हो मानो बोल पड़ेंगे कि सत्तर मिनट हैं तुम्हारे पास
प्रियंका चोपड़ा
उफ्फ मैं तो देसी गर्ल!
दीपिका पादुकोण
तुम्हारे जैसी लड़कियां इश्क के लिए बनी हैं नैना....और इश्क सबकी सेहत के लिए खराब होता है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिड का गुस्सा देखकर लग रहा है कि अभी श्रद्धा कपूर ए विलेन चिल्लाती हुई आ जाएंगी।
रणवीर सिंह
क्या करूं ओ लेडीज़ मैं हूं आदत से मजबूर।
फवाद खान
फवाद खान अपने स्केच में तो और ज़्यादा सेक्सी लगते हैं।
अक्षय कुमार
लगता है कि अगली ब्लॉकबस्टर की तैयारी हो रही है।
जैकलीन फर्नांडीज़
पर अक्षय की ब्लॉकबस्टर जैकलीन के बिना कैसे होगी पूरी
आमिर खान
यहां भी आमिर उसी पोज़ में है...हमेशा परफेक्ट लगने की कोशिश
आदित्य रॉय कपूर
लगता है कि आदित्य को दुनिया ऐसे ही याद रखेगी। कुछ और वो कर ही नहीं रहे।
अनुष्का शर्मा
ये शायद लिप सर्जरी के बाद वाली अनुष्का हैं
आलिया भट्ट
आलिया तो इसमें भी क्यूट ही लग रही हैं।
वरूण धवन
वरूण धवन भी सुपरक्यूट लग रहे हैं।
रणबीर कपूर
लेकिन रणबीर कपूर कुछ बदले बदले से लग रहे हैं।
शाहिद कपूर
ये शाहिद की पुरानी तस्वीर हैं। फिलहाल वो सुपर से भी ऊपर वाले हॉट हो चुके हैं 


Click it and Unblock the Notifications