हटके कहानी और धमाकेदार अंदाज, पहले नहीं बनी ऐसी फिल्म, Khan ने छोड़ी फिर भी हिट

बॉलीवुड में यूं तो हर साल कई फिल्में आती हैं। हिट-फ्लॉप का दौर भी चलता रहता है। वहीं ऐसी कम ही फिल्में होती हैं जो आपको झंकझोर कर रख देती हैं। आज ही के दिन 8 साल पहले एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई थी। हम बात कर रहे हैं फिल्म पीपली लाइव की। ये बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म है जिसने सिस्टम से लेकर मीडिया तक.. हर किसी पर सटीक वार किया था।

[अजय देवगन और अक्षय कुमार एक साथ, हुआ हिट Dhamaka, अब 2019 की तैयारी]

ये फिल्म 83वें एकेडमी अवॉर्ड में बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी में आने वाली भारत की पहली फिल्म थी। वहीं इस फिल्म ने बड़े ही मजेदार तरीके से भारत के किसानों और उनकी परेशानियों से जुड़े मुद्दे को उठाया था। कॉमेडी, करप्ट सिस्टम और कटाक्ष का ऐसा कॉम्बिनेश ऑडिएंस को शायद ही पहले कहीं देखने को मिला हो। शायद यही वजह थी कि इस फिल्म ने कोई बड़ा स्टार न होने के बाद भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

peepli-live-clocks-8-years-know-why-aamir-khan-rejected-the-film

इस फिल्म के लीड कैरेक्टर में पहले आमिर खान नजर आने वाले थे लेकिन इसी बीच उन्हें राजकुमार हिरानी की बड़ी फिल्म थ्री इडियट्स मिल गई। वहीं आमिर को पीपली लाइव इतनी पसंद आई थी कि वे इस फिल्म से किसी न किसी तरह जुड़े रहना चाहते थे। जिसके बाद उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था। खैर आमिर को ये फिल्म न कर पाने का मलाल तो हुआ ही होगा। तो इसी बात पर आगे जानें ऐसी फिल्मों के बारे में जिन्हें आमिर ने रिजेक्ट कर दिया और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X