गर्लफ्रेंड की वजह से हीरो बना ये एक्टर, 1 महीने तक गोलगप्पे खाकर भरा पेट, बोले- पता नहीं अब वो कहां है?

Pearl V Puri Love Story

Pearl V Puri Love Story: पर्ल वी पुरी टीवी इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि नागिन सीरियल से उनको लोकप्रियता हासिल हुई थी। इतना ही नहीं वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। बता दें कि एक बार खुद एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर बात की थी और बताया था कि कैसे अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से ही वह एक्टर बने।

पर्ल वी पुरी एक ऐसे अभिनेता है जो अपने विवादों के चलते तो सुर्खियों में रहते ही हैं लेकिन अपने हैंडसम लुक की वजह से लड़कियों के दिलों पर भी राज करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह हमेशा से एक्टर बनना नहीं चाहते थे। उन्होंने ऐसा अपने पहले प्यार यानी कि अपनी गर्लफ्रेंड के लिए किया था।

पर्ल वी पुरी का जन्म मध्य प्रदेश में 10 जुलाई 1989 में हुआ। वैसे तो वह बचपन से सिंगर बनना चाहते थे। दसवीं क्लास से वह गाने लिखने लगे। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने इस बात का खुलासा किया कि वह शुरू से अभिनेता नहीं बनना चाहते थे। स्कूल के वक्त में उनकी कोई गर्लफ्रेंड बनी थी और उसी के चलते उन्होंने एक्टर बनने का ठाना था।

पर्ल वी पुरी ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि "9 साल का हमारा रिलेशनशिप था और 10th क्लास में हमने शुरू किया था। वो चाहती थी कि मैं एक्टर बनू और उसी के चलते मैं एक्टर बना था। हमारे यहां तो वैसे भी ऐसा कोई सीन भी नहीं था क्योंकि हमें तो सबको फैक्ट्री में ही बैठना था। हमारे पापा की फैक्ट्री थी और 12th के बाद हमें वहीं पर बैठना होता था। साथ-साथ पढ़ाई भी करते रहो।"

एक्टर ने आगे बताया कि "लेकिन मेरी गर्लफ्रेंड यह चाहती थी कि मैं एक्टर बनूं। मेरे पापा नहीं चाहते थे और वह चाहते थे कि मैं फैक्ट्री में काम करूं। तो मैं घर से भाग गया और मैं मुंबई आ गया। यहां पर खूब संघर्ष किया और एक महीने तक गोलगप्पे खाकर पेट भरा क्योंकि इतने पैसे नहीं थे। फिर 9 दिन बिल्कुल भूखा रहा और मुझे कुछ भी नहीं हुआ।"

तब पर्ल वी पुरी से सवाल किया गया कि क्या आपके पास में उनका कोई मैसेज वगैरा आता है कि मैंने तुमको यहां तक पहुंचा? तब एक्टर ने जवाब दिया कि "मुझे पता ही नहीं है कि वो है कहां? मुझे कुछ सालों पहले खबर आई थी कि उसकी शादी हो गई है। उसके बच्चे भी हो चुके हैं और मुझे नहीं पता कि वह अब कहां है?"

More from Filmibeat

Read more about: pearl v puri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X