इस हसीना ने पहले तो मोहम्मद शमी की अंग्रेजी का उड़ाया मजाक, फिर वर्ल्ड कप में उनकी परफॉर्मेंस पर हुईं फ़िदा

पायल घोष पहले तो एक अभिनेत्री हुआ करती थी और अब एक नेता बन चुकी है। बता दे कि वह भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को लेकर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। अक्सर करके लगातार वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ में कुछ ना कुछ शेयर करती हुई नजर आती हैं। विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर पायल घोष ने एक नया ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने बधाई देते हुए दिल की बात कर दी।
मोहम्मद शमी ने बनाया इतिहास
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने बहुत ही जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। इसके बाद न्यूजीलैंड को हरा दिया था। इस मैच में क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने काफी बेहतरीन गेंदबाजी की। जिसके चलते साथ विकेट लिए और इतिहास बना दिया। टीम इंडिया की जीत में मोहम्मद शमी ने एक अहम भूमिका अदा की है। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। लेकिन अब पायल घोष उनकी बहुत बड़ी फैन बन चुकी है और शादी का प्रपोजल भेजने के बाद में उन्होंने एक नया पोस्ट शेयर कर दिया है।
एक के बाद एक पोस्ट करते हुए पायल घोष ने शमी की तारीफ
मैच के वक्त पायल घोष ने ट्विटर पर कई सारे शमी के लिए पोस्ट शेयर किए थे। बता दे कि उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि "शमी यू ब्यूटी #INDvsNZ" और उसके बाद में एक प्यार भरा इमोजी भी शेयर किया। इसके कुछ वक्त के बाद में ही उन्होंने शेयर किया और लिखा कि "शमी के लिए पांच विकेट, आप सच में जीनियस हो"। मोहम्मद शमी के छठवें और सातवें विकेट लेने के बाद में पायल घोष ने एक बार आखिरी पोस्ट लिखा और कहा कि "अविश्वसनीय... शमी ने एक मैच में 7 विकेट ले लिए। ओह माय गॉड।"
पायल घोष ने शमी को किया था प्रपोज
अब पायल घोष का यह ट्विटर पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल वह तब सुर्खियों में आ गई थी जब उन्होंने मोहम्मद शमी के लिए अपना पहला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया था। दरअसल उन्होंने पोस्ट में मोहम्मद शमी की अंग्रेजी बोलने पर सवार उठाया और उनका शादी के लिए भी प्रपोज किया। पायल घोष ने शमी को अपनी इंग्लिश को सुधारने के लिए कहा था। उन्होंने लिखा था कि "तुम अपनी अंग्रेजी सुधार लो और मैं तुमसे शादी के लिए तैयार हूं। "


Click it and Unblock the Notifications












