..................... Pawan Singh wife Jyoti made allegations against him, said that Akshara Singh was 3 months pregnant. - Hindi Filmibeat

'अक्षरा थी 3 महीने की प्रेग्नेंट'.. पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति ने तलाक के बीच लगाए गंभीर आरोप

Pawan Singh, Jyoti Singh, Akshara Singh

भोजपुरी के मशहूर एक्टर और सिंगर पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। लेकिन जब एक्टर की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने तलाक के लिए अर्जी डाली तभी से एक्टर को लेकर कई सारे चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं। यह खुलासे किसी और ने नहीं बल्कि पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने किए हैं। इसी के चलते अब वह लगातार लाइमलाइट में बनी हुई है। ज्योति ने पवन और मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह के रिश्ते को भी लेकर खुलासा किया।

पवन और ज्योति की हुई थी अरेंज मैरिज

दरअसल पवन सिंह ने दूसरी बार ज्योति सिंह से शादी रचाई थी। यह शादी घर वालों की मर्जी के साथ हुई। ज्योति ने इस पर बताया कि उन्होंने हमेशा यही सोचा कि उनके पिता जहां भी कह देंगे वहां पर वह शादी कर लेंगी। इसी वजह से उन्होंने घर वालों की मर्जी से पवन सिंह के साथ में अरेंज मैरिज कर ली थी और उस समय वह सिर्फ 21 साल की थी।

पवन सिंह की पहली पत्नी ने की थी आत्महत्या

आजतक के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान ज्योति सिंह ने यह भी बताया कि उन्हें पवन सिंह की पहली पत्नी की सुसाइड के बारे में भी पता चला था। इसी के चलते उन्होंने अपने पिता से भी बहस की थी। लेकिन तब उनके पिता ने उन्हें बताया कि पवन सिंह की पहली पत्नी की मानसिक हालत कुछ खास नहीं थी और उन्होंने इसी के लिए आत्महत्या कर ली। लेकिन बाद में ज्योति को इस बारे में खबर लगी कि उन्हें प्रताड़ित किया जाता था।

शादी के तुरंत बाद झूठ बोलकर निकले पवन सिंह

एक इंटरव्यू के दौरान ज्योति सिंह ने यह भी बताया की शादी के दिन से उनकी हालत खराब होने लग गई थी। लेकिन घर वालों के खाने के चलते पवन सिंह के साथ में वह शादी निभा रही थी। ज्योति सिंह ने यह भी बताया कि उनके पास कुछ ऐसे सबूत है जो कि जल्दी ही मीडिया के सामने वह पेश करने वाली है। ज्योति ने यह भी बताया की शादी की सभी रस में होने के बाद वह फिल्म का मुहूर्त होने की बात कह कर वहां से निकल गए थे। लेकिन बाद में जब पता चला कि वह पटना में अक्षरा सिंह के साथ में मौजूद थे।

शादी के 1 महीने बाद घर तक नहीं लौटे थे पवन सिंह

ज्योति ने यह भी बताया कि जब उन्होंने अपनी सास के कहने पर पवन को फोन किया तो अक्षरा ने कॉल उठाया और उन्होंने ही ज्योति को यह बताया था कि एक्टर ने घर वालों के दबाव में आकर शादी रचाई है। वह अक्षर को ही अपनी पत्नी रहते थे और मानते भी थे। ज्योति के अनुसार शादी के बाद से ही पवन और अक्षरा साथ में थे। वह एक महीने तक घर नहीं आए।

अक्षरा सिंह की प्रेगनेंसी को लेकर ज्योति ने किया दावा

इतना ही नहीं ज्योति ने तो आप भी लगाया कि अक्षरा 3 महीने की प्रेग्नेंट भी थी। पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति ने खुद इस बात का दावा किया कि अक्षरा ने खुद प्रेगनेंसी की बात उन्हें बताई थी और इसकी उनके पास में रिकॉर्डिंग भी है। उन्होंने आरोप में यह भी बताया कि वह भी प्रेग्नेंट थी लेकिन पवन सिंह ने उनका अबॉर्शन करवाने के लिए उनका दवा दे दी थी।

कोर्ट में चल रहा दोनों का केस

लेकिन इन दिनों आपको बता दें कि पवन और ज्योति की तलाक का मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। अप्रैल 2022 में पवन सिंह ने बिहार के आरा कोर्ट में अपनी पत्नी ज्योति से तलाक लेने के लिए अर्जी भी डाल दी थी। बाद में उनकी पत्नी ज्योति ने 22 अप्रैल 2022 को बलिया के फैमिली कोर्ट में पवन के खिलाफ भरण पोषण के लिए भी मुकदमा दायर करवा दिया था। लेकिन कोर्ट ने एक सुनवाई के बाद एक महीने में आपसी सहमति से मामले को सुलझाने के भी आदेश दे दिए थे। लेकिन उनका रिश्ता सुलझाने की बजाय और ज्यादा उलझ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X