..................... Pawan Singh wife Jyoti accused him of forcing her to have an abortion and instigating her to commit suicide. - Hindi Filmibeat

गलत दवाइयां देकर करवाया अबॉर्शन, आत्महत्या के लिए किया मज़बूर, पवन सिंह की पत्नी बोली- शराब पीकर...

Pawan Singh, Bhojpuri

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहीं जाने वाले पवन सिंह की मुश्किलें अब बढ़ती चली जा रही है. दरअसल पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है. ज्योति सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ मेंटली हैरेस करने के आरोप लगाए हैं और इतना ही नहीं उन्होंने और भी कई गंभीर आरोप लगा दिए.

पवन सिंह ने पत्नी ज्योति को अबॉर्शन के लिए किया मजबूर

ज्योति सिंह ने इस बात का भी दावा किया है कि पवन सिंह ने उनको अबॉर्शन करने के लिए मजबूर किया. इतना ही नहीं आत्महत्या करने के लिए भी उकसाया और बलिया के पुलिस स्टेशन इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने रविवार को इस बारे में बताया कि ज्योति की तरफ से शिकायत दर्ज हुई है. लेकिन इस मामले पर वह इस वक्त जांच कर रहे हैं और दूसरी तरफ पवन सिंह की तरफ से कॉल्स का कोई भी जवाब नहीं आ रहा है.

पवन सिंह की मां ने बहु से लिए 50 लाख रुपए

ज्योति सिंह ने अपनी शिकायत में इस बारे में भी बताया कि उन्होंने पवन सिंह से साल 2018 में शादी की. शादी के कुछ दिन के बाद में ही पवन सिंह और उसकी मां प्रतिमा देसी और पवन की बहन ने ज्योति के लुक्स को लेकर आने मारे. ज्योति ने इस बात का भी दावा किया कि पवन सिंह की मां ने उनके करीब 50 लाख रुपए लिए, जो कि उन्हें उनके मायके से मिले थे. ज्योति ने तो यह भी बताया कि पवन सिंह की मां यानी कि उनकी सासू मां हर दिन उन्हें गालियां भी देती हैं.

पवन के परिवार ने ज्योति को किया मेंटली टॉर्चर

ज्योति सिंह ने इस बात का खुलासा किया कि पवन सिंह और उनके परिवार उनको मेंटली टॉर्चर के साथ-साथ आत्महत्या के लिए भी उकसाता है. पुलिस में दर्ज हुई शिकायत की माने तो जब ज्योति प्रेग्नेंट थी तो उसे वक्त उनका ऐसी दवाइयां दे दी गई थी जिससे कि उनका मिसकैरेज हो गया. ज्योति सिंह ने इस बात के आरोप लगाए की पवन सिंह शराब पीकर उनको गालियां देते थे और उनके साथ में बदसलूकी करते थे.

ज्योति सिंह के पास सभी आरोपों के हैं सबूत

ज्योति ने अपनी शिकायत में बताया कि पवन सिंह उनको मेंटली टॉर्चर करने के साथ उनसे मर्सिडीज़ की डिमांड किया करते थे. एक समाचार एजेंसी ने ज्योति से बात की तब उन्होंने बताया कि अपनी शिकायत में पवन सिंह पर जितने भी आरोप लगाए हैं उन सभी चीजों के उनके पास में पुख्ता सबूत है.

5 नवंबर को अदालत में पेश होंगे पवन सिंह

ज्योति सिंह ने पवन सिंह से अपने भरण पोषण की मांग करते हुए अदालत में अर्जी डाली है. उन्होंने इस अर्जी को 22 अप्रैल को बलिया जिले के फैमिली कोर्ट में डाला था और पवन सिंह को 5 नवंबर को अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया गया है.

पवन सिंह की पहली पत्नी ने किया था सुसाइड

पवन सिंह की बात की जाए तो आपको बता दें कि वह भोजपुरी सिनेमा के सबसे पॉपुलर एक्टर है और इतना ही नहीं सुपरस्टार भी माने जाते हैं. उनके पर्सनल लाइफ भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती है. एक्टर की पहली पत्नी ने सुसाइड कर ली थी और ज्योति उनकी दूसरी पत्नी है. पवन सिंह की दूसरी शादी भी अब टूटने के कगार पर आ चुकी है.

Read more about: pawan singh bhojpuri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X