कई अफेयर और दो शादियों के बावजूद इस एक्टर को नहीं मिला प्यार, लगातार दे रहा है फिल्में

Pawan Singh

भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं। आज के वक्त में वह सिर्फ भोजपुरी सिनेमा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। लेकिन आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में रही।

बताया जाता है कि पवन सिंह के कई सारे लव अफेयर रहे और वह दो शादी करने के बावजूद भी आज के वक्त में अपनी लव लाइफ में अकेले रह गए हैं। आज हम आपको पवन सिंह की कंट्रोवर्शियल लव लाइफ के बारे में बताने वाले हैं। वैसे तो पवन सिंह का नाम भोजपुरी की कई सारी हसीनाओं के साथ में जुड़ चुका है। इस लिस्ट में रानी चटर्जी से लेकर मोनालिसा और अक्षरा सिंह का नाम शामिल है।

एक वक्त पर मोनालिसा के साथ पवन सिंह का नाम जोड़ा गया था और कुछ समय के बाद ही रानी चटर्जी को वह डेट करने लगे थे। दोनों का रिलेशनशिप सिर्फ दो महीने चल पाया। बाद में अभिनेत्री ने एक्टर पर मारपीट और यौन शोषण के आरोप लगा दिए थे। पवन सिंह ने कुछ वक्त अक्षरा सिंह को भी डेट किया। लेकिन दोनों के रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

लेकिन आपको बता दें कि बाद में अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर काफी गंभीर आरोप लगा दिए थे। एक्ट्रेस ने कहा था कि पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी चोरी छुपे की थी। जब वह उनके साथ में रिलेशनशिप में थे। अभिनेत्री ने पवन सिंह पर मारपीट और गाली गलौज की भी आरोप लगाए। मैरिड लाइफ की बात करें तो पवन सिंह ने सबसे पहले नीलम सिंह नाम की एक लड़की के साथ साल 2014 में शादी की।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी ने साल 2015 में आत्महत्या कर ली थी। आज तक इस सुसाइड की वजह सामने नहीं आ पाई है। उसके बाद साल 2018 में पवन सिंह ने भोजपुरी अभिनेत्री ज्योति सिंह के साथ में शादी की और उनकी यह शादी भी टूटने की कगार पर पहुंच चुकी है। खबरों के अनुसार दोनों के बीच में काफी ज्यादा अनबन चल रही है।

Read more about: pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X