3 शादियां 4 बच्चे, डिप्रेशन में भाई की बंदूक से की आत्महत्या की कोशिशभाभी के कहने पर..

तस्वीर में नजर आ रहा है यह बच्चा आज के वक्त में पावर स्टार के नाम से मशहूर है. इतना ही नहीं आपको बता दें की एक्टिंग के मामले में यह इतना ज्यादा लकी है के फिल्म से नाम जुड़ते ही वह फिल्म हिट हो जाती है. लेकिन हकीकत बात तो यह है कि यह बच्चा कभी भी फिल्मों में आने के लिए राजी था ही नहीं. लेकिन कहते हैं ना की जिंदगी में अगर कुछ नहीं चाहिए होता है तो वह छप्पर फाड़ कर मिलता है. ऐसा ही कुछ इस बच्चे के साथ भी हुआ.
नहीं करना चाहते थे शादी
इन्होंने चाहा कि जीवन भर शादी नहीं करेंगे लेकिन तीन-तीन शादियां रचा ली. फिल्मों में जाने का कोई भी इरादा नहीं था तो फिल्मों में एंट्री मारते ही सुपर डुपर हिट हो गए. भाभी के समझाने पर इंडस्ट्री में एंट्री ली. जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह बच्चा साउथ इंडियन सिनेमा का पावर स्टार बन चुका है.
पवन कल्याण ने रचाई थी तीन शादियां
दरअसल हम बात कर रहे हैं पवन कल्याण की जो कि टॉलीवुड इंडस्ट्री के दमदार सितारों में से एक माने जाते हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि पवन कल्याण फिल्मों में जितना ज्यादा हिट है अपनी फैमिली लाइफ में वह उतने ही ज्यादा उलझे हुए पाए जाते हैं. पवन कल्याण ने पहली शादी नंदिनी नाम की एक महिला से की थी और बहुत ही जल्दी दोनों का रिश्ता टूट गया. जिसके बीच पवन कल्याण बिना शादी के ही रेनू देसाई नाम की एक मॉडल के साथ में लिव-इन में रहने लग गए. लंबे विवाद और भारी भरकम रकम देने के बाद में पवन कल्याण को पहली पत्नी से तलाक मिल गया. दूसरी पत्नी से रिश्ता भी कुछ ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और तलाक हो गया. इस तलाक के बाद में पवन कल्याण ने रूसी मॉडल अन्ना लेजानेवा से शादी रचाई. बाद में दोनों सदियों से पवन कल्याण के दो-दो बच्चे भी हो गए.
पवन कल्याण बड़े फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं और आपको बता दें कि उनके भाई सुपरस्टार चिरंजीवी है. लेकिन पवन कल्याण फिल्मों में आना नहीं चाहते थे और चाहते थे की खेती किसानी करें. लेकिन अपनी भाभी के कहने पर उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया और फिर कभी भी पीछे पलट कर नहीं देखा. पवन कल्याण का एक ऐसा दौर भी रहा जब अपने भाई की लाइसेंस वाली पिस्तौल से उन्होंने अपनी जान देने की कोशिश की. हालांकि उस समय उनके परिवार ने उन्हें बचा लिया और बाद में पवन कल्याण जीवन में आगे बढ़ते चले गए और राजनेता भी बन गए.


Click it and Unblock the Notifications