..................... Pavitra Puniya revealed that her blouse was torn on the shooting set and all the cameras were switched off. - Hindi Filmibeat

जब भरे सेट पर पवित्रा पुनिया का फट गया था ब्लाउज, मच गई थी भगदड़, बोलीं- डरावनी घटना ने मेरी...

Pavitra Puniya, tv actress

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री पवित्रा पुनिया अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। बिग बॉस 14 से उन्हें पापुलैरिटी हासिल हुई और वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में पहली बार वार्डरोब मालफंक्शन की रोंगटे खड़े कर देने वाली उन्होंने एक घटना के बारे में जिक्र किया। इस घटना के वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने उस किस्से कोई याद किया और सेट के माहौल को भी बताया। एक्ट्रेस ने बताया की शूटिंग के समय कैसे उनके ब्लाउज ने उनको धोखा दे दिया और उनकी हालत किस तरीके की हो गई थी।

जब पवित्रा को ब्लाउज ने दिया था धोखा

पवित्रा पुनिया ने हाल ही में एक लंबे पोस्ट के साथ में एक वीडियो को साझा किया है। इस वीडियो में शर्मसार कर देने वाली घटना को दिखाया गया, जो कि एक्ट्रेस के साथ में सेट पर हुई थी। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि सेट पर कुछ ऐसा हुआ जो कि बहुत ही डरावना था।

पवित्रा पुनिया के साथ हुई डरावनी घटना

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब पवित्रा पुनिया सीरियल इश्क की दास्तान नागमणि के लिए अपने को-स्टार्स के साथ में एक रनिंग सीक्वेंस को शूट कर रही थी। इसी समय अचानक से उनका ब्लाउज पीछे से फट जाता है और वह नीचे गिर जाती है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि "पहली बार वार्डरोब मालफंक्शन नाम की चीज को मैं अनुभव किया। मैं बहुत लकी हूं कि मैं बच गई और इस डरावनी घटना के जरिए मुझे पता चला कि मेरे क्रू मेंबर्स की पूरी यूनिट मुझसे कितना प्यार करती है।"

जब सेट पर सारे कैमरे कर दिए गए थे बंद

पवित्रा पुनिया ने इस पोस्ट के दौरान आगे लिखा कि "मैं इस पल के बारे में सोचकर यही समझता हूं कि मैं बहुत ही ज्यादा लकी हूं। इस घटना के बाद में कैमरे बंद हो गए और जो आवाज़ में सुन सकती थी वह यह थी कि कपड़ा लेकर जल्दी आओ और कैमरा कट कर दो। सभी लोग इधर-उधर भाग रहे थे और यह शब्द लड़कों के मुंह से निकल रहे थे।" एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि "इस घटना के बाद में मेरी कैमरा टीम का सौरभ सबसे पहला भाग। बुआ को कवर करने के लिए और कैमरा टीम ने झट से कैमरे को बंद कर दिया। भले ही मेरा पूरा स्टाफ वहां पर था।"

एक्ट्रेस का किसने किया ये वीडियो शूट

पवित्रा पुनिया ने इस वीडियो को शेयर किया इसको किसने शूट किया उन्होंने इस बारे में भी खुलासा किया। इसी पोस्ट के दौरान एक्ट्रेस ने लिखा कि "यह वीडियो मेरे मेकअप आर्टिस्ट ने मेरे ही फोन पर रिकॉर्ड कर लिया था। लेकिन यह ऐसा निकला। मैं तो बस इतना ही कहना चाहूंगी कि सभी आदमी एक जैसे नहीं होते हैं। फेक फेमिनिज्म को हटाए और इसे एक शक्ति के रूप में देखना चाहिए।"

Read more about: pavitra puniya tv actress
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X