एक एक कर इस एक्टर ने तापसी पन्नू को जड़े 7 थप्पड़, और फिर...

फिल्म थप्पड़ में अपने जबरदस्त किरदार निभाकर तापसी पन्नू ने हर किसी को इंप्रेस किया। इतना ही नहीं आपको बता दें कि यह फिल्म घरेलू हिंसा पर आधारित बनाई गई है। तापसी पन्नू ने इस फिल्म में अमृता का किरदार निभाया। इस फिल्म के ट्रेलर में एक डायलॉग दर्शाया गया है जो कि है सिर्फ एक थप्पड़, पर नहीं मार सकता ना। दरअसल आपको बता दें कि तापसी पन्नू जो अमृता का किरदार निभाते हुए नजर आती है वह अपने पति से एक थप्पड़ खाने के बाद तलाक लेने का फैसला करती हैं। लेकिन उस एक थप्पड़ के लिए तापसी पन्नू को रियल लाइफ में 7 थप्पड़ खाने की जरूरत पड़ गई।
7 थप्पड़ खाने के बाद आया बेहतरीन शॉट
जानकारी के लिए आपको बता दें कि तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि फिल्म में उनके ऑनस्क्रीन पति का किरदार निभाने वाली एक्टर पवेल गुलाटी ने उन्हें 7 थप्पड़ मारे थे। ताप्ती के अनुसार आपको बता दें कि पवेल इतना ज्यादा डर गए थे कि तापसी को थप्पड़ मारने के लिए बहुत ही ज्यादा हिम्मत जुटा नहीं पड़ी और 2 दिन इस में लग गए। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया कि परफेक्ट शॉट करने के लिए उन्हें बार-बार थप्पड़ खाने पड़े और इसके लिए उन्होंने 7 रीटेक भी किए। जिस पर उन्हें 7 थप्पड़ भी खाने पड़े थे।
गलत जगह पर पवेल मार रहे थे एक्ट्रेस को थप्पड़
तापसी पन्नू ने इसी इंटरव्यू के आगे बताया कि अब तक उन्होंने अपने पूरे करियर में इतने रीटेक नहीं दिए। तापसी ने इस बात का भी खुलासा किया कि फिल्म के चीफ के द्वारा यह बात कही गई थी कि थप्पड़ एकदम सही जगह पर लगना बहुत ही जरूरी है जिससे कि दर्शकों को स्क्रीन पर देख कर ऐसा लगे कि उन्हें कुछ इंपैक्टफुल देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने बताया कि शूटिंग के दौरान पवेल कभी तो उन्हें गर्दन पर तो कभी कान पर चांटा मार रहे थे। तब एक्ट्रेस पवेल को यह कहा था कि कुछ मत सोचो बस मुझे जोरदार थप्पड़ मार दो।
तापसी पन्नू का वर्क फ्रंट
लेकिन अगर हम तापसी पन्नू के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने पूरे करियर में काफी हिट फिल्मों और चैलेंजिंग रोल्स के लिए काम किया है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी आने वाली फिल्म थप्पड़ 28 फरवरी को रिलीज हो जाएगी। जिसमें राम कपूर के साथ-साथ कुमुद मिश्रा, रत्ना पाठक शाह और तन्वी आजमी भी नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











