काजोल के ‘बेटे’ संग इंटिमेट सीन देते ही रातों-रात छाई ये हसीना, अब ओटीटी पर मचा रहीं बवाल

Patna Shukla Actress Anushka Kaushik: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का कौशिक इस वक्त अपनी फिल्म 'पटना शुक्ला' को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म में उनके साथ में मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन भी नजर आई है। अनुष्का ने फिल्म में रिंकी का किरदार निभाया और इस फिल्म से पहले वह मशहूर वेब सीरीज में इंटीमेट सीन देकर रातों-रात चर्चा में आ गई थी।
अगर अनुष्का कौशिक की बात करें तो वह 24 साल की है और उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव सहारनपुर से ताल्लुक रखती हैं। 'पटना शुक्ला' फिल्म में उन्होंने रिंकी का किरदार निभाया और 29 मार्च को रवीना टंडन की इस फिल्म को रिलीज किया गया। फिल्म में रवीना टंडन को रिंकी का किरदार निभाने वाली अनुष्का की मदद करते हुए देखा गया।
लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आपको बता दें कि अनुष्का कौशिक इससे पहले वेब सीरीज में काम कर चुकी है। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म एसपी चौहान में भी एक्ट्रेस को देखा गया था। इसी के अलावा उन्होंने क्रैश क्रॉस, घर वापसी, और लस्ट स्टोरी 2 जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है।
हालांकि आपको बता दें कि अनुष्का के जीवन में साल 2023 एक गेम चेंजर बन कर आया। 2023 में 'लस्ट स्टोरी 2' में अनुष्का को काफी पसंद किया गया और इसमें उनके साथ में काजोल भी थी। इस वेब सीरीज में काजोल के ऑन स्क्रीन बेटे के साथ में अनुष्का ने भर भर कर इंटीमेट सीन दिए थे। इसके बाद वह काफी चर्चा में आ गई थी।
ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का कौशिक ने अपनी बॉलीवुड जर्नी को साझा किया था और कहा था कि "मैं बचपन से एक्ट्रेस बनना चाहती थी। लेकिनपहले मेरे माता-पिता इसके लिए खुश नहीं थे। खासतौर पर मेरी मां लेकिन मेरे पिता ने कभी भी किसी चीज के लिए मुझे मना नहीं किया और आज मैं इसीलिए यहां हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











