..................... 'Pathaan' has been shot at these exotic locations around the world, know here|दुनिया भर के इन दिलकश लोकेशंस पर हुई है ‘पठान’ की शूटिंग, जाने यहां| - Hindi Filmibeat

दुनिया भर के इन दिलकश लोकेशंस पर हुई है ‘पठान’ की शूटिंग, जाने यहां

Pathaan

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में छाये हुए हैं। 25 जनवरी को यह फिल्म रिलीज होगी और इसके साथ ही करीब 4 सालों बाद शाहरुख खान बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। हालांकि इस बीच उन्होंने 2-1 फिल्मों में कैमियो रोल किया था लेकिन फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को देखने के लिए दर्शकों में उत्सुकता भी काफी ज्यादा है। फिल्म का टीजर जारी हो चुका है और दो गाने भी रिलीज हो चुके हैं। 10 जनवरी को इस फिल्म का ट्रेलर जारी होने वाला है, जिसकी घोषणा शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर की है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं।

‘पठान’ की तस्वीरें हो रही हैं वायरल :

‘पठान’ की तस्वीरें हो रही हैं वायरल :

फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान का दमदार लुक काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रही हैं। फिल्म में शाहरुख और जॉन दोनों एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद का कहना था, "हम भारत में एक्शन के स्तर को बढ़ाना चाहते हैं।"

यहां हुई है शूटिंग :

यहां हुई है शूटिंग :

फिल्म 'पठान' की शूटिंग दुनियाभर के कई देशों के खूबसूरत लोकेशन पर हुई है। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद इसका खुलासा किया था। इस फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा स्पेन, रुस, तुर्की, साइबेरिया, इटली, फ्रांस, अफगानिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में की गयी है।

डायरेक्टर ने लोकेशन को माना महत्वपूर्ण :

डायरेक्टर ने लोकेशन को माना महत्वपूर्ण :

इस बारे में सिद्धार्थ आनंद का कहना था, "हमारी फिल्म में लोकेशन काफी महत्वपूर्ण होते हैं। 'पठान' में दर्शक ऐसे लोकेशन पर एक्शन देखेंगे जो इससे पहले कभी नहीं दिखा है।" 25 जनवरी को यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। इसके बाद शाहरुख खान इस साल फिल्म 'जवान' और 'डंकी' में भी नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X