South पर चढ़ा ‘पठान’ का बुखार, पोस्टर को बैग पर छपवाने से लेकर बाल कटवाने तक, इस कदर लोग हो रहे हैं दीवाने!

Shah Rukh Khan

4 सालों के गैप के बाद फिल्मी पर्दे पर शाहरुख खान ने जब 'पठान' से वापसी की, तो धमाल ही मच गया। फिल्म के टिकटों की बुकिंग शुरू होते ही फर्स्ट डे फर्स्ट शो की टिकट खरीदने की होड़ सी मच गयी। पिछले साल जहां बॉलीवुड पर साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री भारी पड़ा था वहीं इस साल की शुरुआत फिल्म 'पठान' के साथ शानदार तरीके से हुई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे बड़े शहरों समेत उत्तर भारत के दूसरे शहरों में आते ही शाहरुख खान छा गये। वहीं अगर बात साउथ इंडिया की हो तो यहां भी 'पठान' का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फैंस 'पठान' स्टाइल में बाल कटवाने से लेकर 'पठान' प्रिंट वाले बैग सबकी मांग बढ़ गयी है।

फैंस मना रहे हैं पठान के रिलीज का जश्न :

फैंस मना रहे हैं पठान के रिलीज का जश्न :

लंबे अर्से बाद अपने फेवरेट स्टार को बड़े पर्दे पर देखकर साउथ इंडिया में फैले शाहरुख खान के फैंस अलग-अलग तरीके से खुशियां मना रहे हैं। कहीं पर पठान थीम के चाय के कप में चाय सर्व की जा रही है तो कहीं पठान की रियलिस्टिक रंगोली बनायी जा रही है। चेन्नई शहर मानों हर तरफ 'पठान' के रंग में ही रंग गया है। पूरा शहर अलग-अलग तरीके से 'पठान' के रिलीज होने का जश्न मना रहा है। चेन्नई की सड़कों पर 'पठान' के तमिल और तेलुगु पोस्टर से सजे रिक्शा को बड़े ही अलग अंदाज में खड़ा किया जा रहा है। इसका वीडियो शाहरुख खान के फैन पेज ने शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर छाया पठान :

सोशल मीडिया पर छाया पठान :

इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान के एक फैन पेज ने चेन्नई में 'पठान' की थीम पर बने अलग-अलग चीजों को शेयर किया है। इस फैन पेज पर ही चेन्नई के बाजारों में छाये 'पठान' प्रिंट वाले बैग और छाता की फोटो शेयर की गयी है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'पठान बुखार ने चेन्नई की सड़कों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। चेन्नई के बाजार पठान प्रिंट वाले छाता और बैग से भरे पड़े हैं।' सिर्फ इतना ही नहीं, 4 साल के गैप के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापस लौटे शाहरुख खान के फैंस 'पठान' स्पेशल टिकट और पोस्टर भी छपवा रहे हैं। चेन्नई की सड़कों पर 'पठान' स्पेशल रंगोली बनायी गयी है जो काफी रियलिस्टिक जान पड़ती है।

SRK यूनिवर्स ने बनाया 20 फिट का पोस्टर :

SRK यूनिवर्स ने बनाया 20 फिट का पोस्टर :

शाहरुख खान के एक और फैन क्लब SRK यूनिवर्स गुवाहाटी की तरफ से 'पठान' रिलीज होने का जश्न मनाते हुए फर्स्ट डे फर्स्ट शो की टिकट बुक कर ली थी। सिर्फ इतना ही नहीं SRK यूनिवर्स गुवाहाटी की तरफ से 'पठान' का 20 फिट लंबा बैनर भी बनाया गया है। SRK यूनिवर्स गुवाहाटी ने अपने ट्विटर पर अपने फैन पेज पर इस बैनर और टिकट का वीडियो शेयर किया है। फैंस बालों को पठान स्टाइल में कटवा कर शाहरुख खान के प्रति अपनी दीवानगी को जता रहे हैं।

Read more about: shah rukh khan deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X