ये 3 हसीनाएं थी एक दूसरे की हमशक्ल, बॉलीवुड पर किया राज, तीनो को नसीब नहीं हुई ये चीज

हिंदी सिनेमा में बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियां रही है जिन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी है। आज हम आपको ऐसी तीन अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिनकी शक्ल काफी हद तक मिला करती थी। इसी के चलते लोग भी उनको देखकर काफी कन्फ्यूज रहा करते थे। दरअसल आज हम बात करने वाले हैं परवीन बॉबी, जीनत अमान और दीपशिखा नागपाल की। इन तीनों ही हसीनाओं को एक दूसरे का हमशक्ल कहा जाता था। लेकिन इसके अलावा इन तीनों में एक चीज समान थी।
परवीन बॉबी की फैशन सेंस का था हर कोई दीवाना
जानकारी के लिए आपको बता दें कि परवीन बॉबी अपने समय की एक मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थी। लोग उनकी फिल्मों का बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते थे। 70 से 80 के दशक में वह टॉप अभिनेत्री बन चुकी थी और यहां तक कि वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई थी। परवीन बॉबी की फैशन सेंस का हर कोई दीवाना हो गया था। 50 साल की उम्र में इस दुनिया से उन्होंने अलविदा कह दिया। लेकिन उन्हें की जैसी दिखने वाली दो और एक्ट्रेस रही जिनका नाम जीनत अमान और दीपशिखा नागपाल है।
परवीन बॉबी और जीनत को देख लोग खा जाते थे धोखा
70 और 80 के दशक में लोग परवीन बॉबी और जीनत अमान को देखकर धोखा खा जाया करते थे। ऐसा इसीलिए क्योंकि दोनों की फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ दोनों के चेहरे भी काफी ज्यादा मिलते-जुलते नजर आते थे। एक जैसी शक्ल दिखाने के कारण इन दोनों को बहने भी कहा जाने लगा।
जीनत अमान ने परवीन बॉबी की बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद
इसी के अलावा जीनत अमान ने परवीन बॉबी की बर्थ एनिवर्सरी पर उनको याद किया और एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी किया। इस दौरान उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की और लिखा कि कैसे फैंस उनके और परवीन बॉबी के बीच में फर्क नहीं कर पाया करते थे। ज़ीनत को परवीन या परवीन को ज़ीनत समझ लिया करते थे।
दीपशिखा का हुआ बेहद लेट डेब्यू
इतना ही नहीं जीनत अमान के अलावा दीपशिखा को भी लोग परवीन बॉबी हमशकल समझा करते थे। बता दे की दीपशिखा, जीनत अमान और परवीन बॉबी के बहुत बाद फिल्मों में आई थी क्योंकि वह दोनों से बहुत ही उम्र में छोटी थी। इसी के चलते उन्होंने एक्टिंग डेब्यु काफी बाद में किया और जब पर्दे पर लोगों ने दीपशिखा को देखा तो सबको लगा कि परवीन बॉबी सामने आ गई हूं।
तीनो में एक और चीज की समानता
जीनत अमान और परवीन बॉबी के अलावा दीपशिखा में एक चीज की समानता है। दरअसल इन तीनों की जिंदगी में प्यार तो आया लेकिन जिंदगी भर वह प्यार को तरसती रही। परवीन बॉबी की शादी नहीं हुई लेकिन उनके कई अफेयर रह चुके हैं और इसके बावजूद उन्होंने पूरी जिंदगी अकेले बिताई। जीनत अमान ने पहले संजय खान से शादी की और फिर मजहर खान के साथ। लेकिन अपने दूसरे पति की मौत के बाद वह अकेली रह गई। दीपशिखा की बात करें तो उनके दो शादियां हुई और दोनों से ही उनको प्यार नहीं मिल पाया।


Click it and Unblock the Notifications



