गर्लफ्रेंड के साथ घर पहुंचे Danny और बेडरूम में पड़ी ये हरकत कर रही थीं परवीन बॉबी, फिर जो हुआ...

बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री परवीन बॉबी आज पहले ही हमारी बीच ना हो, लेकिन उनकी अदाकारी ने लोगों के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ी है. एक समय ऐसा था जब अभिनेत्री पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती थी. बॉलीवुड के मशहूर एक्टर डैनी डेंगजोपा के साथ परवीन बॉबी के रिश्ते कई सालों तक रहे थे. लेकिन ब्रेकअप के बाद डैनी ने उन्हें उस वक्त बेडरूम में स्पॉट किया, जब डैनी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहली बार घर पर आए थे.
साल 2017 में डैनी ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में अपने और परवीन बॉबी के रिश्ते पर खुलकर बात की थी. डैनी ने बताया कि हम दोनों छोटे बच्चे की तरह थे, 4 साल तक हम दोनों का रिलेशनशिप था और परवीन बॉबी का मेरे घर पर आना जाना लगा रहता था, लेकिन कुछ समय बाद हम दोनों की रास्ते अलग हो गए और ब्रेकअप के बाद मैं एक लड़की को डेट कर रहा था जिसका नाम किम था.
किम जो मेरे और परवीन बॉबी के बारे में सब कुछ जानती थी और उस से सावधान रहने को बोलती थी, लेकिन एक दिन जब मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घर लौटा तो मैंने देखा कि परवीन मेरे बेडरूम में वीसीआर पर फिल्म देख रही थी और उन्होंने मेरी गर्लफ्रेंड से कहा था कि हैरान न हो हम सिर्फ दोस्त हैं, इसके बाद मैंने परवीन बॉबी से ऐसा दोबारा न करने को कहा था.
डैनी के अलावा भी परवीन बॉबी का कई लोगों के साथ नाम जुड़ा था. परवीन बॉबी अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही थी. डैनी के अलावा परवीन का नाम कबीर बेदी और फिल्ममेकर महेश भट्ट के साथ भी जुड़ा था.


Click it and Unblock the Notifications











