..................... Parveen Babi used to come to Danny denzongpa house even after the breakup of 4 years relation - Hindi Filmibeat

परवीन बॉबी ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड डैनी संग बिताए थे 4 साल, लेकिन ब्रेकअप के बाद एक्टर के बेडरूम में करती...

parveen babi

परवीन बॉबी 70 और 80 के दशक की मशहूर अदाकारा उनमें से एक मानी जाती हैं. बता दें कि उनकी अब से करीब 18 साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है. लेकिन आज भी लोग उन्हें और उनकी अदाकारी को खूब पसंद करते हैं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस की निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही. उनका नाम कई सारे बड़े मशहूर एक्टर्स के साथ में जोड़ा गया. जिनमें से एक डैनी डेन्जोंग्पा भी थे.

परवीन बॉबी और डैनी ने बिताए थे एक साथ 4 साल

परवीन बॉबी और डैनी डेन्जोंग्पा 4 साल तक तकरीबन साथ में रहे और एक इंटरव्यू के दौरान डैनी ने कुछ खुलासे भी किए. बता दें कि उन्होंने ब्रेकअप के बारे में भी बताया और एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि परवीन और मैं एक साथ में एक ही बिल्डिंग में रहते थे. लिव-इन में रह ना उस वक्त के लिए काफी बड़ी बात हुआ करती थी. परवीन बॉबी मेरी पहली गर्लफ्रेंड बनी थी. उन दिनों हम बहुत ही यंग हुआ करते थे और हम दोनों नहीं साथ में काफी सुखद पल बिताई हैं.

ब्रेकअप के बाद भी परवीन, डैनी को करती थी डिनर पर इनवाइट

लेकिन धीरे-धीरे परवीन बॉबी और डैनी के बीच में दूरियां आती गई और उन दोनों का ब्रेकअप हो गया. लेकिन फिर भी उन दोनों ने दोस्त बने रहने का फैसला लिया. जिस पर डैनी ने एक बार इंटरव्यू के दौरान बताया कि परवीन मुझे कई बार डिनर पर इनवाइट किया करती थी और उन दिनों मेरी एक नई गर्लफ्रेंड भी बन गई थी. जो कि परवीन से काफी इन सिक्योर थी. वैसे भी अगर किसी की भी एक्स गर्लफ्रेंड उनके घर पर आ जाती हो तो किसी को भी बुरा लगेगा.

परवीन डैनी के बैडरूम में फ़िल्म देखती आईं नज़र

डैनी ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन दिनों उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस किम हुआ करती थी. एक बार उन्होंने पैकअप के बाद में एक्ट्रेस किम को सेट से पिक कर लिया और घर पहुंचकर देखते हैं तो वह हैरान हो जाते हैं. बता दें कि एक्टर बताते हैं कि परवीन उनके बेडरूम में बैठकर वीसीआर पर फिल्म देखती हुई उन्हें मिली. जिसके बाद एक्ट्रेस को एक्टर ने ऐसा करने पर मना किया और इस पर परवीन ने दोस्ती की मुहर लगाते हुए कह दिया कि अब तो हम अच्छे दोस्त हैं.

बाद में परवीन बॉबी को हुई बड़ी बीमारी

एक और इंटरव्यू के दौरान डैनी ने परवीन बॉबी के बारे में कुछ बातों का खुलासा किया और उन्हें काफी अच्छा बताया. साथ ही वह बताते हैं कि उन दिनों परवीन बॉबी अभिनेता कबीर बेदी और महेश भट्ट के साथ भी रिलेशनशिप में आई थी. लेकिन उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ी और पता चला कि उन्हें पैरानॉइड सिजोफ्रेनिया है. जिसके बाद 20 जनवरी 2005 को एक्ट्रेस की मृत्यु हो जाती है.

Read more about: parveen babi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X