..................... Parveen Babi ran on the road without clothes to convince Mahesh Bhatt parveen babi naked walk on beach for mahesh bhatt - Hindi Filmibeat

बॉयफ्रेंड को मनाने के चक़्कर में सड़क पर बिना कपड़े दौड़ी थी हसीना, प्यार में हो गई थी दीवानी

Parveen Babi, Mahesh Bhatt

बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर- डायरेक्टर महेश भट्ट हमेशा से विवादों में बने रहते हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहे हैं। अक्सर उनके अफेयर के चर्चे रहे। परवीन बॉबी के साथ-साथ बेटी पूजा भट्ट के साथ सरेआम लिप लॉक कर वह विवादों में आ गए। लेकिन आज भी परवीन बॉबी के साथ उनके रोमांस के किस्से बॉलीवुड गलियारों में गूंजते हैं। एक वक्त हुआ करता था जब परवीन बॉबी फिल्मों में काम करते समय शादीशुदा महेश भट्ट पर अपना दिल हार बैठी थी। वह महेश भट्ट के प्यार में इतनी दीवानी हो गई थी कि उन्हें मनाने के लिए बेडरूम से बिना कपड़े पहने ही बाहर निकल गई।

मानसिक बीमारी से पीड़ित थी परवीन बॉबी

कुछ मीडिया खबरों की माने तो परवीन बॉबी, शादीशुदा महेश भट्ट पर अपना दिल पूरी तरीके से हर बैठी थी। इतना ही नहीं महेश भट्ट ने भी परवीन बॉबी के लिए अपनी पत्नी और बेटी को छोड़कर उनके साथ में रिश्ता निभाना शुरू कर दिया था। लेकिन इस समय परवीन बॉबी को एक मानसिक बीमारी ने पकड़ लिया और इससे वह कभी भी बाहर निकल नहीं पाई।

परवीन से नाराज हो गए थे महेश भट्ट

यहां तक कि महेश भट्ट ने परवीन बॉबी के साथ अपने संबंधों पर खुलासा करते हुए बताया था कि एक्ट्रेस के साथ रहने के दौरान एक शर्त के कारण वह नाराज होकर बेडरूम से बाहर निकल गए। महेश भट्ट ने बताया कि "उस रात परवीन संबंध बनाना चाहती थी और हम एक दूसरे के करीब भी आ गए। लेकिन बाद में आंखों में भरे आंसू के साथ परवीन बॉबी ने मुझसे कहा कि महेश या तो मैं या फिर यूजी?"

महेश भट्ट को मनाने के लिए बिना कपड़ों के दौड़ पड़ी थी परवीन बॉबी

बताया जाता है कि महेश भट्ट उसके बाद काफी हैरान हो गए थे। महेश भट्ट ने इसी के आगे इंटरव्यू के दौरान बताया कि "मैं बहुत हैरान रह गया और मैने बिना कोई जवाब दिए वहां से निकालना सही समझा। लेकिन परवीन बॉबी ने मुझको मनाने के लिए और मुझे रोकने के लिए काफी कोशिश की। वह बिना कपड़े पहने ही बाहर निकल आई। लेकिन मैं इस बात की परवाह नहीं की और आगे बढ़ गया।" इसके कुछ महीनो के बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

55 साल की उम्र में हुआ एक्ट्रेस का निधन

खबरों के अनुसार परवीन बॉबी अपने अंतिम दिनों में बिल्कुल अकेली रह गई थी और हर किसी ने उनके साथ छोड़ दिया था। जिसमें महेश भट्ट की शामिल थे। महेश भट्ट के लिए पूरी जिंदगी परवीन बॉबी कुंवारी रह गई। 55 साल में उनका निधन हो गया और उनका मृत्यु शरीर तीन दिन तक फ्लैट में ही रहा। लेकिन जब एक्ट्रेस घर से कई दिन तक बाहर नहीं निकली तो इस बात की पुलिस को सूचना मिली। लेकिन परवीन बॉबी की मौत का राज आज तक सामने नहीं आ पाया है।

Read more about: parveen babi mahesh bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X