कभी इन स्टार्स की एक झलक पाने को तरसते थे लोग... आखिरी दिनों में दाने दाने को तरसने लगे थे ये सितारे

हिंदी सिनेमा जगत को देखते ही हर एक इंसान के मन में यही चलता है कि इस जगमगाती दुनिया में शोहरत के साथ-साथ खूब पैसा भी है. जो कि कहीं ना कहीं सच भी है. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि बॉलीवुड में सितारे बुलंदियों और शोहरत हासिल करने के बावजूद भी गुमनामी की जिंदगी में खो जाते हैं और आज हम एक ऐसे ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में बताएंगे. जो की पूरी तरीके से अब गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं.
परवीन बॉबी
परवीन बॉबी बॉलीवुड की एक जानी-मानी अदाकारा रह चुकी है और उन्होंने एक वक्त पर काफी हिट फिल्मों में काम किया. यहां तक कि वह इंडस्ट्री के टॉप हसीनाओं में शुमार थी. लेकिन जब परवीन की जिंदगी के आखिरी दिन आए तो वह पूरी तरीके से गुमनाम हो गई. दरअसल वह साइकोलॉजिकल समस्याओं से जूझ रही थी और आखिरी दिनों में उन्होंने आर्थिक तंगी तक देख ली. लेकिन इसके बाद में 1 दिन उन्हीं के अपार्टमेंट में उनकी लाश मिली.
मीना कुमारी
मीना कुमारी भी एक वक्त पर बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्रियों में शुमार थी और उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना था. लेकिन आपको बता दें कि मीना कुमारी की जिंदगी जितनी बहार से खूबसूरत लग रही थी उतनी ही पास जाकर बहुत ही धुंधली थी. उनके निजी जीवन में पूरी तरीके से उथल-पुथल मची हुई थी. लेकिन वह अपनी आखिरी दिनों में आर्थिक तंगी से इतना ज्यादा परेशान हो चुकी थी कि उनके पास में इलाज के तक पैसे नहीं बचे थे.
भारत भूषण
भारत भूषण को दिग्गज अभिनेताओं में शुमार किया जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने पर्दे पर कालिदास, मिर्जा गालिब और तानसेन जैसे महान किरदारों को निभाया.कुछ खबरों की मानें तो जुए की लत के कारण वह अपने ही आर्थिक दिनों में छोटे-मोटे रोल निभाने के लिए मजबूर हो गए थे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे.
ए के हंगल
ए के हंगल को भी बॉलीवुड के मशहूर एक्टरों में शुमार किया जाता था. यहां तक कि आपको बता दें कि उन्होंने अनगिनत फिल्मों में बूढ़े काका का किरदार निभाया और शोले में अपने रोल की वजह से उन्हें अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल हुई. लेकिन वह अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में गुमनाम हो गए. जिस वजह से उनकी परिस्थिति को देखते हुए अमिताभ बच्चन ने भी उनकी 20 लाख रुपए की सहायता की.


Click it and Unblock the Notifications