जब बिग बी के लिए इस हसीना ने खूब बहाए आंसू, डायरेक्टर का पसीजा दिल, एक्टर पर निकाला गुस्सा

परवीन बॉबी बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा रही है और आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के साथ में उन्होंने काफी हिट और शानदार फिल्में दी हैं। जिसमें काला पत्थर, सुहाग, अमर अकबर एंथोनी, नमक हलाल और कालिया जैसी फिल्में भी शुमार है। लेकिन आज हम जो आपको किससे के बारे में बताने वाले हैं वह 43 साल पुराना है। दरअसल हम फिल्म 'दोस्ताना' के शूटिंग सेट की बात करने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान परवीन कई सारी मेडिकल समस्याओं से जूझ रही थी। बताया जाता है कि उन दिनों उनका मानसिक रूप से संतुलन ठीक नहीं था। वह कई बार अमिताभ को लेकर भी काफी ज्यादा इमोशनल हो जाती थी।
अमिताभ और परवीन की जोड़ी थी हिट
दरअसल आपको बता दें कि फिल्म 'दोस्ताना' को साल 1980 में रिलीज किया गया। जो कि काफी ज्यादा पॉपुलर भी हो गई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और परवीन दोनों को रोमांस करते हुए भी देखा गया। यहां तक कि आपको बता दें कि इस फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आए थे। फिल्में लव ट्रायंगल दर्शाया गया था और इस फिल्म को राज खोसला ने निर्देशित किया था।
आधी रात को अमिताभ के लिए फूट-फूट कर रोई एक्ट्रेस
बता दें कि जब 80 के दशक में फिल्म दोस्ताना की शूटिंग चालू थी तो उस वक्त बेंगलुरु में मेडिकल इलाज के वक्त परवीन के साथ में एक बेहद ही बड़ी घटना घट गई थी। आधी रात को उठकर अमिताभ के लिए रोती हुई नजर आई। जिसके बाद में महेश भट्ट का दिल पसीज गया और वह अमिताभ के सामने पहुंचे। महेश भट्ट ने अमिताभ से मुलाकात की और उन से अनुरोध किया कि वह परवीन के साथ में थोड़ा अच्छे से पेश आएं और उनका ध्यान रखें। उन्हें बताया कि एक्ट्रेस की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसके बाद में अमिताभ ने फिल्म मेकर से वादा किया कि उनसे जितना होगा वह उतना करेंगे।
महेश भट्ट और परवीन थे लिव इन रिलेशनशिप में
अमिताभ ने महेश भट्ट से बातचीत के दौरान उनको भी परवीन का ध्यान रखने के लिए कहा। इस पर महेश भट्ट काफी नाराज हो गए। महेश भट्ट का मानना था कि बिग बी की बातों से साफ नजर आया कि उन्हें सिर्फ अपनी ही फ़िक्र है, परवीन की सेहत की नहीं है। बताया तो यह भी जाता है कि परवीन बाबी उस वक्त मानसिक स्थिति से जूझ रही थी और उनका नाम महेश भट्ट के साथ में भी जोड़ा गया था। एक्ट्रेस ने डैनी डेंजोंगपा और कबीर बेदी जैसे स्टार्स के साथ रिलेशनशिप रखा। यहां तक कि महेश भट्ट के साथ बहन लिव-इन में रही। उस वक्त महेश भट्ट शादीशुदा थी और एक बच्चे के पिता भी बन चुके थे। हालांकि दोनों का रिश्ता कुछ खास चल नहीं पाया।
गंभीर बीमारी से हुआ परवीन बाबी का निधन
जब फिल्म 'दोस्ताना' 1980 में रिलीज हुई तो उसके बाद में महेश और परवीन का रिश्ता भी टूट गया था। उस वक्त एक्ट्रेस बेहद ही गंभीर बीमारी का शिकार हो गई थी। बताया जाता है कि परवीन को सिजोफ्रेनिया हो गया था और इस बीमारी में ऐसा लगने लगता है कि कोई उन्हें मारना चाहता है। इसी बीमारी के चलते वह डिप्रेशन में चली गई और साल 2005 में उनका निधन हो गया।


Click it and Unblock the Notifications