परवीन बॅाबी स्पेशल: सबसे महंगी बोल्ड स्टार, 3 सुपरस्टार ने दिया प्यार में धोखा, मौत के तीन दिन !
परवीन बॅाबी, ये नाम सुनते ही सिर्फ खूबसूरत चेहरा हिंदी सिनेमा के प्रेमी के दिल में आ जाता है। 4 अप्रैल 1949 को गुजरात के जूनागढ़ में परवीन का जन्म हुआ। 10 साल की उम्र में परवीन के पिता का निधन हो गया। पढ़ाई पर फोकस रखते हुए उन्होंने अंग्रेजी में बीए किया। 70 के दशक में जब एक्ट्रेस पर्दे पर सलवार सूट पहन कर आती तो परवीन ने विदेशी लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।
कहा जाता था कि वह उस दौर की सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं। 15 साल का करियर और जिंदगी ने उन्हें अकेले पन का तोहफा दिया। 12 फिल्में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ की। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब अमिताभ पर उन्होंने गंभीर आरोप भी लगाया।

महेश भट्ट की 'अर्थ' और 'वो लम्हे' परवीन बॅाबी की जिंदगी पर आधरित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1983 में परवीन कहीं गायब हो गईं। इसके बाद जब वह साल 1989 में वापस आईं तो हर कोई उन्हें देखकर हैरान था। बोल्ड अंदाज के लिए पहचानी जाने वालीं परवीन के जिंदगी से लेकर मौत का सफर भी किसी फिल्म से कम नहीं रहा। यहां देखिए उनकी अनदेखी तस्वीर और दर्दनाक कहानी..


Click it and Unblock the Notifications











