'वो मुझे मार देगा...' बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस को हुआ डायरेक्टर पर शक तो हाथ में चाकू लेकर पहुंच गई थीं घर

parveen babi

बॉलीवुड में 70 और 80 के दशक में लोगों के सिनेमा का बेहद क्रेज था। नई कहानियां और नए किरदार के लिए नई एक्ट्रेसेस भी आती थीं। वहीं उस दौर में कुछ ऐसी भी एक्ट्रेस थीं जिसकी सबसे ज्यादा हाई फीस होती थी, लेकिन फिर भी फिल्म को सफल बनाने के लिए डायरेक्टर उन्हें कास्ट करते थे, बता दें कि इसी महंगी लिस्ट में शामिल थीं परवीन बाबी। बता दें कि परवीर और फिल्म मेकर महेश भट्ट ने काफी फिल्में बनाई और दोनों के अफेयर के चर्चे भी बहुत हुए थे। शादीशुदा महेश भट्ट और परवीन के रिश्ते को लेकर उन्हें फिल्म अर्थ भी बनाई थी। दोनों के अफेयर के बीच महेश भट्ट के परवीन बाबी की हालत का भी पता चला था।

दरअसल परवीन बाबी Paranoid Schizophrenia नाम की बीमारी से गुजर रही थीं। अपनी इस बीमारी की वजह से परवीन सभी को अपना दुश्मन समझने लगी थीं। अमिताभ बच्चन से लेकर वह प्रिंस चार्ल्स तक को शक की निगाहों से देखती थीं। इस बीमारी की वजह से उन्हें ऐसा लगने लगा था कि जैसे लोग उन्हें जान से मारने आ रहे हैं। धीरे-धीरे करके उनकी बीमारी बढ़ती गई और उन्होंने इंडस्ट्री से भी दूरी बना ली थी।

महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि यह बात 1979 के आसपास की है जब वह अपने जूहु अपार्टमेंट की बाहर बालकनी में खड़े थे। वहीं परवीन की मां ने फुसफुसाते हुए कहा परवीन को देखो क्या हो गया है। वह अपने कमरे की ओर गए और वह देखकर हैरान रह गए। महेश कहते हैं कि कई परफ्यूमों की खुशबू पूरे कमरे में फैली हुई थी। और परवीन अपनी फिल्म की कॉश्चयूम पहनी खड़ी थीं। उन्होंने हाथ में चाकू कसके पकड़ रखा था और एक दम बेड के पास वाली दीवार से चिपकी हुई थीं। वह उस समय बीस्ट लग रही थीं।

मैं परवीन से पूछा भी था कि वह क्या कर रही हैं इसपर उन्होंने कहा था कि शशशश....कमरे में कैमरे लगे हैं वह मुझे मारने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद परवीन ने मुझे घर से निकाल दिया, लेकिन इसके बाद मैंने मानसिक चिकित्सक से बात की थी जिसके बाद महेश ने उन्हें कंट्रोल करना सीखा था। एक बाद परवीन और मैं दोस्तों से मिलकर आ रहे थे। तभी परवीन ने कहा था कि इस गाड़ी में बम है। वह कार से कूदने ही वाली थीं कि मैंने उनका हाथ पकड़ा और बैठाए रखा हालांकि ऐसे में लोगों को लगने लगा कि मेरा और परवीन का झगड़ा हुआ है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X