..................... Parveen Babi accused Amitabh Bachchan of killing her know the reason - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन से डरी महेश भट्ट की लिव-इन पार्टनर, बोलीं- वो मुझे जान से मार देंगे

Parveen Babi, Amitabh Bachchan

फिल्मी जगत के सितारों से लेकर फिल्मों तक हमेशा फैंस उन्ही से आकर्षित रहते हैं। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और मशहूर अभिनेत्री परवीन बॉबी का हैरान कर देने वाला किस्सा बताएंगे। दरअसल 70 और 80 के दशक में परवीन बॉबी ने अपनी बोल्ड अदाओं के चलते इंडस्ट्री में आग लगा दी थी। एक्ट्रेस ने हर एक बड़े सितारे के साथ में काम किया और इसमें अमिताभ बच्चन भी शामिल थे। लेकिन एक बार दोनों के बीच में कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

परवीन बॉबी के दिमाग पर पड़ा था गहरा असर

हर कोई जानता है कि परवीन बॉबी अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रही और उन्होंने काफी दुख भी झेले हैं। उनके जीवन में प्यार ने कई बार दस्तक दी लेकिन मुकम्मल नहीं हो सका। कबीर बेदी से अलग होने के बाद एक्ट्रेस की लाइफ में महेश भट्ट आए और वह भी टिक नहीं पाए। जिसके चलते एक्ट्रेस के दिमाग पर इसका गहरा असर हुआ और एक बार महेश भट्ट उनसे जब मिलने के लिए उनके घर पहुंचे तो परवीन बॉबी एक फिल्म की कॉस्ट्यूम पहने हुए और हाथ में चाकू लिए घर के एक कोने में खड़ी हुई नजर आई।

अमिताभ बच्चन को कहने लगी थी गैंगस्टर

घर में ऐसी हालत में खड़ी होकर परवीन बॉबी सिर्फ एक ही बात को दोहराती जा रही थी कि उन्हें कोई जान से मार देगा। इस हालत में परवीन बॉबी ने बॉलीवुड के शहंशाह पर यह भी आरोप लगाया था कि वह उन्हें जान से मार देंगे। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि अमिताभ एक गैंगस्टर हैं और उनकी जान लेने के पीछे पड़े हैं।

निधन के तीन दिन बाद मिली लाश

एक मैगजीन इंटरव्यू के दौरान परवीन बॉबी ने कहा था कि अमिताभ ने कई बार मेरी जान लेने की कोशिश की और फ़िल्म शान की शूटिंग में उन्होंने मेरे ऊपर झूमर भी गिरने की कोशिश की। लेकिन जब परवीन बॉबी की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्हें इलाज के लिए भारत से अमेरिका ले जाया गया। लेकिन जब वह वहां से लौट कर आए तो उनका पूरा करियर खत्म हो चुका था। दिग्गज और मशहूर अभिनेत्री परवीन बॉबी की मौत भी बहुत दर्दनाक थी। उसे समय वह पूरी तरीके से अकेली थी और करने के तीन दिन बाद उनकी लाश मिली।

Read more about: parveen babi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X