..................... Parvathy Thiruvothu comeback in bollywood after 6 years in pankaj tripathi film kadak Singh - Hindi Filmibeat

इरफान खान के साथ किया रोमांस, मिले कई ख़िताब, अब पंकज त्रिपाठी संग बड़े पर्दे पर ये हसीना मचाने आ रही धमाल

Parvathy Thiruvothu

Parvathy Thiruvothu: फिल्म 'करीब करीब सिंगल' 10 नवंबर साल 2017 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में इरफान खान को साउथ अभिनेत्री पार्वती तिरुवोथु के साथ में देखा गया। इसी फिल्म से अभिनेत्री ने बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही। लेकिन अब एक्ट्रेस 6 साल के लंबे ब्रेक के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाल मचाने आ रही है।

कई भाषाओं की फिल्मों में किया काम

दरअसल, पार्वती तिरुवोथु को जल्दी ही रिलीज होने वाली फिल्म 'कड़क सिंह' में देखा जाने वाला है। बता दे कि एक्ट्रेस मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा है। उन्होंने साल 2006 में मलयालम फिल्म 'आउट ऑफ सिलेबस' से एक्टिंग डेब्यू किया। बाद में उन्हें 'नोटबुक' फिल्म में देखा गया और यह टीनएज प्रेगनेंसी पर आधारित थी। जिसके चलते एक्ट्रेस को काफी पसंद किया गया।

6 साल बाद करने जा रहीं बॉलीवुड कमबैक

जिसके बाद पार्वती तिरुवोथु ने साल 2013 में कन्नड़ फिल्मों में डेब्यू किया। बता दे कि उन्होंने साउथ के कई सारे बेहतरीन कलाकारों के साथ में भी काम किया है। लेकिन 17 साल के लंबे करियर में उन्होंने मलयालम से लेकर कन्नड़ और तमिल भाषाओं की फिल्मों में काम किया। अब 6 साल के लंबे ब्रेक के बाद हिंदी फिल्मों में वापसी करने जा रही है।

पंकज त्रिपाठी संग आएंगी नज़र

पार्वती तिरुवोथु की बॉलीवुड फिल्म 8 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी और इसका नाम 'कड़क सिंह' है। एक्ट्रेस के साथ इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और संजना सांघी भी नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। इस फिल्म को अनिरुद्ध राय चौधरी के निर्देशन में बनाया जा रहा है और इसकी कहानी पंकज त्रिपाठी के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है।

फ़िल्म में पंकज त्रिपाठी का किरदार

लेकिन अगर हम इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के किरदार की बात करते हैं तो आपको बता दें कि 'कड़क सिंह' फिल्म में उनको एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाने के लिए मिलने वाला है जो की रेट्रोग्रेड एम्नेसिया (बीता सब कुछ भूल जाने वाली बीमारी) से पीड़ित होते हैं। लेकिन इस बीमारी से लड़ते हुए पंकज त्रिपाठी का किरदार एक केस को सुलझाने में लगा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X