1 हफ्ता और ये एक्ट्रेस करेंगी बड़ा Dhamaka, पहली झलक ही ब्लॉकबस्टर, खुद देख लीजिए
हाल ही में जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म परमाणु लंबे इंतजार के बाद फाइनली रिलीज होने जा रही है। देखा जाए तो इस फिल्म ने डेट बदलने के मामले में सबका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये फिल्म उसी महीने में रिलीज की जाएगी जब ये पोखरन परमाणु टेस्ट हुआ था। ये फिल्म 25 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म का ऑडिएंस को बेसब्री से इंतजार है।
[पहली 100 करोड़ी फिल्म, रातों-रात बनाया सुपरस्टार, डबल रोल और ताबड़तोड़ Comedy #3Years]
1998 में भारत में हुए परमाणु परिक्षण पर आधारित इस फिल्म में जॉन अब्राहम एक आर्मी अफसर के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में जॉन के फर्स्ट लुक ने ही फैंस को बेकरार कर दिया था। वहीं सिर्फ जॉन ही नहीं इस फिल्म की एक्ट्रेस डायना पेंटी भी उतनी ही सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में डायना भी आर्मी अफसर के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में डायना की झलक से साफ है कि उनका रोल काफी स्ट्रॉन्ग होने वाला है।

डायना बॉलीवुड में एक बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर पहचानी जाती हैं लेकिन उन्हें अब तक हैप्पी भाग जाएगी के अलावा कुछ खास फिल्में नहीं मिल सकी हैं। डायना इससे पहले फिल्म कैदी बैंड में एक रिपोर्टर के किरदार में नजर आई थीं। बॉलीवुड में कदम रखते ही वे अपनी लंबी हाइट को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। आगे जानें डायना के बारे में बेहद दिलचस्प बातें और तस्वीरें में देखें उनका हॉट अंदाज-


Click it and Unblock the Notifications