इस एक्ट्रेस के साथ 15 साल की उम्र में पड़ोसी ने किया था रेप, 20 साल की उम्र में मजबूरी में करवाया अबॉर्शन

हॉलीवुड की जानी मानी मॉडल और एक्ट्रेस कही जाने वाली पेरिस हिल्टन भारत में भी काफी ज्यादा मशहूर है। भारत में भी उन्हें बहुत सारे लोग फॉलो करते हैं। पेरिस हिल्टन का सक्सेसफुल हॉलीवुड करियर किसी से नहीं छिपा है। लेकिन ये कामयाबी उन्हें ऐसे ही नहीं मिली।
15 साल की उम्र में हुआ था रेप
पेरिस हिल्टन एक जाना-माना नाम हैं लेकिन उन्हें ये नाम पाने से पहले कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। पेरिस हिल्टन ने एक बार खुद ही बचपन में हुए यौन शोषण का खुलासा किया और इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि जब वह 15 साल की थी तो उनके साथ में रेप हुआ था।
पेरिस हिल्टन ने इस पर बात करते हुए शॉकिंग खुलासा किया और फैंस को भी झटका दे दिया। पेरिस हिल्टन ने खुलासा करते हुए कहा कि ये उस वक्त की घटना है, जब पाम स्प्रिंग्स के समय पर रहे अपनी दादी के साथ में रहा करती थी और खरीदारी के लिए बाजार भी जाया करती थी।
ड्रिंक में मिलाकर दी थी नशीली चीज
उन्होंने उस दर्दनाक हादसे को याद करते हुए कहा कि यह हमारा बहुत ही पसंदीदा काम हुआ करता था। यह लोग हमेशा दुकानों के पास में ही घूमा करते थे। यहां तक कि हम उनसे बात किया करते थे और उन्हें अपने बीपर यानी कि पेजर नंबर दिया करते थे। लेकिन एक दिन पेरिस को पीने के लिए बेरी वाइन कुलर दिया गया।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैंने शायद एक या दो घूंट ही लिए थे तो मुझे तुरंत ही चक्कर आने लग गए थे। मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसमें क्या मिलाया गया है और मुझे आज भी बहुत अच्छे से याद है कि मैं एक छत पर थी और वह मेरे ऊपर था। उसने मेरे मुंह को बंद कर दिया और मेरे कान में कहता कि तुम सपना देख रही हो। उसके मन में जो भी आता गया वह करता गया।
20 साल की उम्र में करवाया था अबॉर्शन
20 साल की उम्र में उन्होंने अपने अबॉर्शन के बारे में भी खुलासा किया और कहा कि यह भी कुछ ऐसा ही हुआ जिसके बारे में मैं बात नहीं कर सकती। ऐसा इसलिए क्योंकि मुझे बहुत ही शर्म आती है। पेरिस हिल्टन के इस खुलासे के बाद में हर कोई हैरान हो गया और पूरी इंडस्ट्री भी उन्हें सपोर्ट करने लगी।


Click it and Unblock the Notifications











