एक्टिंग ही नहीं सुरों की भी मल्लिका हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं, दे चुकी हैं कई हिट गाने

These B-Town Actresses Do Singing Also: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी अभिनेत्रियां ऐसी है जो कि एक्टिंग के मामले में काफी आगे रहती है। लेकिन कुछ ऐसी हसीनाएं हैं जो की एक्टिंग और खूबसूरती के अलावा अपनी सुरीली आवाज को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं।
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि इन दोनों इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म में उन्होंने अपनी आवाज से हर किसी को इंप्रेस किया है और उन्होंने कई फिल्मों में भी अपनी आवाज में गाने गाए हैं। उन्होंने 'मेरी प्यारी बिंदु' फिल्म में 'माना के हम यार नहीं', वे तेरी मिट्टी, और मतलबी यारियां जैसे गाने गा चुकी है। परिणीति चोपड़ा ने शादी के बाद सिंगिंग में अपना करियर बनाने का फैसला लिया।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में बहुत कम उम्र में अच्छा खासा नाम कमाया। लेकिन आपको बता दें कि वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग को लेकर भी काफी पसंद की गई। उन्होंने अपनी फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' में 'मैं तैनू समझावां की' गाना गया और इससे वह काफी फेमस भी हो गई थी।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड की देसी गर्ल कहा जाता है और अब वह ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी आवाज से भी लोगों का दिल जीत है। उन्होंने पॉप स्टार और रैपर पिटबुल के साथ में भी सिंगिंग की थी। एक्ट्रेस का पहला इंटरनेशनल सिंगल इन माई सिटी साल 2012 में रिलीज किया गया था। साल 2013 में इंटरनेशनल सॉन्ग इग्जॉटिक भी रिलीज किया गया था।
श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी इस लिस्ट में शामिल है और आपको बता दें कि वह अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के साथ-साथ बेहतरीन आवाज के लिए भी पसंद की जाती हैं। उन्होंने 'एक विलेन' फिल्म में 'तेरी गलियां' गाना गया जो कि सुपरहिट साबित हुआ।
श्रुति हासन
श्रुति हासन बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में काफी फेमस है। वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही। कई फिल्मों में वह अपनी आवाज में गाने गा चुके हैं और अक्सर स्टेज शो भी किया करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











