Parineeti Chopra: एक हादसे के चलते अपने माता-पिता से नफरत करने लगीं थी परिणीति चोपड़ा, खुद किया था खुलासा

Parineeti Chopra: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा इन दोनों खूबसूरतों में है। उन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चढ़ा के साथ में शादी रचाई। बता दे कि उनका जन्म 22 अक्टूबर साल 1988 में हरियाणा के अंबाला में हुआ। इसके बाद साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'लेडिस वर्सेस रिक्की बहल' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। लेकिन आपको बता दें कि आज हम आपको एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताने वाले हैं और उन्होंने इस बात का खुद खुलासा किया था कि वह स्कूल के दिनों में अपने माता-पिता से नफरत करने लगी थी।
साइकिल से स्कूल जाया करती थी परिणीति चोपड़ा
दरअसल परिणीति चोपड़ा पढ़ने-लिखने में शुरू से होशियार रही है। लेकिन एक समय पर उनके पिता के पास में कार खरीदने तक के पैसे नहीं थे। जिसके चलते वह साइकिल से स्कूल जाया करती थी। स्कूल के रास्ते में कुछ दूर तक उनके माता-पिता उनको छोड़ने जाया करते थे। इसके बाद आगे का सफर वह खुद तय करती थी। लेकिन रास्ते में उनको कुछ लड़के मिल जाते थे और उन्हें परेशान करते थे।
स्कूल जाते समय परिणीति को परेशान करते थे लड़के
परिणीति चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि "जब मैं स्कूल जाया करती थी तो रास्ते में कुछ लड़के मेरा पीछा करने लगते थे और पूरे रास्ते मुझको चिढ़ाते थे। कई बार तो वह मेरी स्कर्ट को उठाने की भी कोशिश किया करते थे। जिसके चलते मैं बहुत ही ज्यादा परेशान हो गई थी।"
परिणीति चोपड़ा को माता-पिता से होने लगी थी नफरत
परिणीति रोज-रोज की छेड़छाड़ से परेशान हो गई थी और अपने माता-पिता से नफरत करने लगी। एक्ट्रेस को ऐसा लगता था कि उनके पैरेंट्स के कारण उन्हें साइकिल से स्कूल जाना पड़ता है। जिस वजह से लड़के उनकोपरेशान करते हैं। लेकिन बाद में एड्रेस को इस बात का एहसास हुआ कि उनके माता-पिता के पास में गाड़ी खरीदने के पैसे नहीं थे और वह बिल्कुल नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी से डरे। जिसके चलते वह आधे रास्ते उसको छोड़ दिया करते थे और खुद समस्याओं का सामना करने देते थे।


Click it and Unblock the Notifications