फैमिली प्लानिंग पर Parineeti Chopra ने की खुलकर बात, गोद लेना चाहती हैं बच्चा, बोलीं- ‘मैं कंसीव नहीं...‘

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है। आज के वक्त में उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी बन चुकी है। अपनी एक्टिंग के बलबूते पर उन्होंने आज के वक्त में एक अच्छा खास मुकाम हासिल कर लिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 22 अक्टूबर को परिणीति 35 साल की हो चुकी है। राघव चड्ढा के साथ शादी के बाद उन्होंने अपना पहला जन्मदिन मनाया। लेकिन अब परिणीति चोपड़ा का फैमिली प्लानिंग को लेकर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
बच्चे गोद लेना चाहती हैं परिणीति
जानकारी के लिए आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने फिल्म फेयर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बच्चे गोद लेने की बात कही थी। दरअसल इस इंटरव्यू के दौरान अडॉप्शन को लेकर एक्ट्रेस से सवाल किया गया था। जिस पर परिणीति चोपड़ा ने जवाब देते हुए कहा कि "मैं बच्चे गोद लेना चाहती हूं। मैं बहुत सारे बच्चे चाहती हूं। लेकिन मैं इतने सारे बच्चे कंसीव तो नहीं कर सकती हूं, इसीलिए मैं कुछ बच्चों को गोद ले लूंगी।"
ऐसा पार्टनर चाहती थीं परिणीति
इसी इंटरव्यू के दौरान ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें लड़कों की कौन सी चीज अपनी तरफ आकर्षित करती है। परिणीति चोपड़ा ने इस पर ऐसी तीन आदतों को बताया जो कि वह अपने पार्टनर में देखती हैं। परिणीति चोपड़ा ने इस पर कहा कि लड़के का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा होना चाहिए, जिससे कि वह उन्हें हंसा सके। दूसरा कि लड़का कंट्रोलिंग बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। तीसरा लड़के में से गुड स्मेल आती हो, जो उन्हें आकर्षित कर सके।
परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में की है राघव चड्ढा संग शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर साल 2023 को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ में शादी की। दोनों ने ग्रैंड वेडिंग उदयपुर के लीला पैलेस होटल में की थी। यहां पर दोनों के परिवार और दोस्तों ने शिरकत की। अगर हम एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें फिल्म 'मिशन रानीगंज' में अक्षय कुमार के साथ में देखा गया। इस फिल्म को 6 अक्टूबर 2023 को रिलीज किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications