Parineeti Chopra की बी-टाउन की इस हीरोइन से लगता है डर, बोलीं- उन्हें देखते ही घबरा जाती हूं...

Parineeti Chopra Afraid Of Katrina Kaif: परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दे कि वह हर मुद्दे पर खुलकर बात करना पसंद करती हैं। लेकिन ऐसी बेबाक एक्ट्रेस अगर ये कहे कि उसे किसी से डर लगता है तो शायद ही कोई यकीन मान पाएगा। बता दे की परिणीति चोपड़ा इस समय अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं।
सोशल मीडिया पर भी परिणीति चोपड़ा को काफी एक्टिव देखा जाता है और अक्सर वह सेट से अपनी तस्वीरों को फैंस के साथ में शेयर करती हुई नजर आती हैं। लेकिन अब इसी बीच हम आपको उनका एक दिलचस्प किस्सा बताने वाले हैं और इसको सुनने के बाद में आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल परिणीति चोपड़ा ने इस बात का एक बार खुलासा किया था कि वह किसी से डरती है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सालों पहले परिणीति चोपड़ा, करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर पहुंची थी। यहां पर परिणीति के साथ में मशहूर अभिनेता आदित्य रॉय कपूर भी आए थे। इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने खुलासा किया था कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से बहुत डरती है।
इस पर बात करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कहा था कि "कैटरीना कैफ फिटनेस के मामले में बहुत ज्यादा स्ट्रिक्ट है और जब भी फिटनेस की बात आती है तो वह एक स्कूल टीचर की तरह बन जाती है। जब भी मैं जिम में वर्कआउट कर रही होती हूं और वहां पर कभी कैटरीना कैफ आ जाती है तो मैं बहुत घबरा जाती हूं।"
परिणीति चोपड़ा ने आगे बताते हुए खुलासा किया था कि "ऐसा इसीलिए क्योंकि वह आते ही मुझसे पूछती है कि कितनी देर साइकिल चलाई है। तो अगर मैंने 15 मिनट कह दिया तो वह स्पीड बढ़कर कहती है कि अच्छा 5 मिनट और कर लो। मुझे हमेशा से कैटरीना की बॉडी बहुत अच्छी लगती है और मैं चाहती भी हूं कि खुद ऐसी बनू।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म 'चमकीला' में देखा गया था। फ़िल्म में उनके साथ में दिलजीत दोसांझ नजर आए थे। बता दे की राघव चड्ढा के साथ में उन्होंने शादी की है और इतना ही नहीं साल 2023 में दोनों ने शादी की है।


Click it and Unblock the Notifications