'फेमस होकर मुंह छुपाते हैं...', जब परिणीति चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में मिलने वाली लाइमलाइट को लेकर की थी बात

Parineeti Chopra On Limelight

Parineeti Chopra On Limelight: परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है और आपको बता दें कि अक्सर वह किसी ने किसी वजह के चलते सुर्खियों में आती रहती हैं। लेकिन जब से उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ में शादी की है तब से वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

लेकिन परिणीति चोपड़ा का एक बयान इस समय तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल अक्सर देखने के लिए मिलता है कि फिल्मी सितारों का लोगों के बीच में बेहद क्रेज रहता है और कहीं भी अगर वह नजर आ जाते हैं तो पैपराजी भी उनकी तस्वीरें क्लिक करने से चूकते नहीं है।

इस पर परिणीति चोपड़ा ने साल 2019 में एक स्टेटमेंट दिया था। यहां पर उन्होंने बताया था कि पहले तो लोग फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए खूब मेहनत करते हैं और जब लोकप्रियता हासिल कर लेते हैं तो कई बार कुछ चीजों को प्राइवेट रखने का प्रयास करते हैं।

परिणीति चोपड़ा ने इस पर बात करते हुए कहा था कि "अगर मुझे पीवीआर फिल्म देखने के लिए जाना है और मेरे पास में कपड़े नहीं है तो मैं नहीं जा सकती हूं। क्योंकि वहां पर मेरी तस्वीरें क्लिक की जाएगी और वह अगर बुरी आती है तो लोग मुझे ही गाली देंगे। तो मेरी फिल्म भी मिस हो जाती है।"

परिणीति चोपड़ा ने इस पर आगे बात करते हुए कहा था कि "यह बहुत ही अजीब लगता है कि पहले तो हम फेमस होना चाहते हैं और जब फेमस हो जाते हैं तो अपना चेहरा छुपाते रहते हैं। मैं एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आता हूं और जब मैं कई बार गाड़ी से उतरती हूं तो लोग मेरी तस्वीरें क्लिक करते हैं।"

अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "जब लोग मेरी तस्वीरें खींचते हैं तो मुझे ऐसा लगता है कि यह लोग मुझे ऐसे क्लिक क्यों कर रहे हैं। लेकिन फिर मुझे याद आता है कि अरे मैं तो एक फिल्म स्टार हूं और लोग मुझको प्यार करते हैं, मुझे जानते हैं और मैं अपनी पोजीशन को बिल्कुल भी कोसती नहीं हूं।"

More from Filmibeat

Read more about: parineeti chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X