बॉलीवुड की हैं ये नईं Expression Queen..हिट हो फ्लॉप लेकिन सबकी चहेती
परिणीति चोपड़ा को बॉलीवुड की Cutest एक्ट्रेसेस की लिस्ट में सबसे उपर आती हैं। उन्हें लोग देखना पसंद करते हैं। लगभग 2 सालों के गैप के बाद परिणीति चोपड़ा 2017 में दो फिल्मों में नजर आई हैं। मेरी प्यारी बिंदू को भी लोगों ने पसंद किया तो गोलमाल अगेन सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।
भले उन्होंने अपने करियर में उतार चढ़ाव देखे हैं लेकिन एक बात साफ है कि परिणीति चोपड़ा सबकी चहेती हैं। उनकी तारीफें करते बॉलीवुड स्टार्स भी नहीं थकते हैं। परिणीति चोपड़ा ने लगातार दो फिल्में करके फैन्स को ये तो बता दिया कि वो फिल्मों में दमदार अंदाज में फिल्मों में वापसी कर चुकी हैं।

परिणीति चोपड़ा की सबसे खास बात है उनकी स्माइल और क्यूट अंदाज । उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है और लोग उन्हें देखना पसंद करते हैं। परिणीति चोपड़ा के क्यूट एक्सप्रेशन के तो लाखों फैन्स हैं। परिणीति चोपड़ा आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं इस मौके पर हम लाए हैं परिणीति की कुछ बेहद क्यूट एक्सप्रेशन वाली तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications