राघव चड्ढा से परिणीति ने शादी कर तो ली... लेकिन अब ताउम्र पूरी नहीं हो पाएगी ये डिमांड

Parineeti Chopra, Raghav Chadha

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं जिन्होंने लेडिस वर्सेस रिकी बहल और इश्क ज्यादा जैसी धमाकेदार फिल्में दी है. बता दें कि उन्होंने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में राजनेता राघव चड्ढा के साथ में शादी रचाई. लेकिन अब इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कहती हुई नजर आई कि वह कभी भी किसी नेता के साथ में शादी नहीं करेंगी.

परिणीति चोपड़ा का थ्रोबैक वीडियो हो रहा वायरल

परिणीति चोपड़ा जो कि प्रियंका चोपड़ा की बहन है. अब उनका एक नया सफर शुरू हो चुका है जो कि अभिनेता के साथ नहीं बल्कि एक पॉलिटिकल लीडर के साथ में है. एक समय हुआ करता था जब एक्ट्रेस ने यह भी कह दिया था कि वह किसी भी राजनेता के साथ में शादी नहीं करना चाहती हैं. अब उनका शादी के दिन ही एक थ्रोबैक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है.

परिणीति नहीं करना चाहती थी किसी नेता से शादी

वायरल वीडियो में नजर आया कि अपनी फिल्म जबरिया जोड़ी का प्रमोशन करते वक्त जहां पर वह हंसी तो फांसी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ में नजर आई थी. बॉलीवुड हंगामा की इस वीडियो में उनसे जब पूछा गया कि अगर शादी करने के लिए किसी नेता को चुनना पड़े तो वह किसको चुनेंगी. तब उन्होंने कहा कि "बहुत सारे अच्छे विकल्प हैं. लेकिन समस्या यह है कि मैं शादी नहीं करना चाहती हूं. कोई भी राजनेता...एवररर"

परिणीति को चाहिए थे अपने पार्टनर के अंदर ये तीन गुण

परिणीति चोपड़ा के इस बयान के कई साल बाद 13 मई को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में उन्होंने राघव चढ़ा के साथ में सगाई कर ली. वायरल हो रही वीडियो में उन्होंने अपने इंटरव्यू के दौरान तीन गुण बताए जो कि उन्हें अपने जीवनसाथी में चाहिए. उन्होंने कहा कि "पहले वह मजाकिया होना चाहिए, दूसरा उसको अच्छी खुशबू आनी चाहिए और तीसरा सबसे महत्वपूर्ण है कि उसे उसका सम्मान करना चाहिए."

परिणीति और राघव कॉलेज के समय से है दोस्त

लेकिन अब उम्मीद यही की जा रही है कि परिणीति चोपड़ा के पति राघव इन तीनों मामले में खरे उतर पाएंगे. तभी उन्होंने किसी राजनेता को अपना हमसफर बनाया होगा. बता दे की राघव और परिणीति कॉलेज के समय से दोस्त हैं. दोनों ने इंग्लैंड से पढ़ाई की और वही दोनों के बीच दोस्ती हुई थी. परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की पढ़ाई की. राघव ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की. बता दे कि दोनों ने इंग्लैंड में भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवार्ड भी हासिल किया. इसी इवेंट के दौरान दोनों पहली बार मिले और मुलाकात के बाद दोस्त बन गए और अब पति-पत्नी बन चुके हैं.

परिणीति और राघव की लव स्टोरी

अगर हम परिणीति और राघव की लव स्टोरी की बात करते हैं तो आपको बता दे की साल 2022 में पंजाबी फिल्म चमकीला के सेट पर दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई. पंजाब में जब परिणीति चोपड़ा इस फिल्म की शूटिंग करने के लिए पहुंची तो राघव चड्ढा से उनका मिलना हुआ. इस मुलाकात के बाद में दोनों काफी नजदीक आ गए और फिर दोबारा बातचीत होना शुरू हुआ. 1 साल की हुआ कि अब इस कपल ने अपने जीवन की एक नई शुरुआत कर ली है.

Read more about: parineeti chopra raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X