..................... Parineeti Chopra Gave Back To Back 9 Flops Rejected Ranbir Kapoor Film Animal - Hindi Filmibeat

बैक-टू-बैक फ्लॉप देकर भी इस हसीना की कम नहीं हुई पॉपुलैरिटी, 900 करोड़ की फ़िल्म ठुकराकर भी नहीं अफ़सोस

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra Career: फिल्म इंडस्ट्री में कई बार सितारों का करियर का ग्राफ नीचे ऊपर होता रहता है। कई सितारे तो ऐसे हैं जो की शुरुआत में तो काफी हिट फिल्में देते हैं लेकिन बाद में फ्लॉप हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने अपने करियर में बैक टू बैक नाउ फिल्में फ्लॉप दी और इसके बावजूद भी उनकी लोकप्रियता में कोई कभी नहीं देखने को मिली।

दरअसल हम बात कर रहे हैं परिणीति चोपड़ा की। परिणीति चोपड़ा ने अपने बॉलीवुड करियर में टॉप एक्टर्स के साथ में काम किया है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन का नाम भी शामिल है। उन्होंने साल 2011 में फिल्म लेडिस वर्सेस रिकी बहल से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म के लिए उनको बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला।

बाद में परिणीती चोपड़ा ने साल 2012 में इशकजादे, साल 2013 में शुद्ध देसी रोमांस और साल 2014 में हंसी तो फंसी जैसी फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस की यह फिल्में हिट साबित हुई। लेकिन बाद में दावत-ए-इश्क, किल दिल, मेरी प्यारी बिंदु और नमस्ते इंग्लैंड जैसी फ़िल्में भी की। हालांकि एक्ट्रेस की यह फिल्में फ्लॉप साबित हुई।

साल 2014 में परिणीती चोपड़ा ने दिलजीत दोसांझ के साथ में फिल्म चमकीला से एक बार फिर से कम बैक किया। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को काफी पसंद किया गया और एक्ट्रेस की खूब तारीफ भी हुई। कुछ वक्त पहले आपकी अदालत शो में परिणीती चोपड़ा ने खुलासा किया था कि चमकीला फिल्म के लिए उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को ठुकरा दिया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के लिए परिणीती चोपड़ा को पहली पसंद माना गया था। लेकिन जब एक्ट्रेस ने इस रोल के लिए मना कर दिया तो रश्मिका मंदाना को यह भूमिका ऑफर हुई। हालांकि परिणीति चोपड़ा को इस फिल्म को न करने का कोई भी अफसोस नहीं है। इस फिल्म को ठुकराने के बाद उन्हें राघव चड्ढा मिले और उनके लिए इससे बड़ी सफलता कोई और नहीं है।

Read more about: parineeti chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X