..................... Parineeti Chopra bridal look| Parineeti Chopra engagement day look can be this beautiful - Hindi Filmibeat

Parineeti- Raghav Engagement: दुल्हन बनीं ऐसी दिखेंगी परिणीति चोपड़ा, ढाएंगी कयामत, खूबसूरत तस्वीरें वायरल

parineeti-chopra-bridal-look-viral-actress-will-look this-beautiful-on-her-engagement-photos

Parineeti- Raghav Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज सगाई कर अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता की आज दिल्ली में सगाई होने वाली है। सगाई सेरेमनी कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में होगी।

इस सेरेमनी में दोनों परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। बहन की सगाई में शामिल होने के लिए आज प्रियंका चोपड़ा भी भारत पहुंच चुकी हैं। सेरेमनी कथित तौर पर शाम 5 बजे शुरू होने की उम्मीद है और सिख रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा। सेरेमनी की शुरुआत सुखमनी साहिब पथ होगी, जिसके बाद शाम 6 बजे अरदास होगी।

कोई शक नहीं कि परिणीति के फैंस और फैशन के चहेते ये देखने के लिए उत्सुक हैं कि परिणिति आज क्या पहनने वाली हैं। बता दें, परिणीति ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की आउटफिट चुनी है।

परिणीति चोपड़ा अपनी कई फिल्मों में भी दुल्हन के रूप में दिख चुकी हैं। शुद्ध देसी रोमांस, दावत-ए-इश्क, नमस्ते इंग्लैंड, केसरी, जबरिया जोड़ी.. आदि फिल्मों में परिणीति अपने ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत दिखी हैं। लिहाजा, उम्मीद है कि ऑफ स्क्रीन आज एक्ट्रेस और भी कयामत ढ़ाने वाली हैं।

यह जोड़ा बॉलीवुड-थीम-आधारित सेरेमनी आयोजित कर रहा है जिसमें दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भी कार्यक्रम में शिरकत करने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि परिणीति और राघव अपने इस बड़े दिन के लिए शानदार दिखेंगे। बता दें, राघव पवन सचदेव द्वारा डिज़ाइन की गई आउटफिट पहनने वाले हैं।

Read more about: parineeti chopra raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X