दो राज्य के मुख्यमंत्री लेकर पहुंचे परिणीति चोपड़ा की बारात, तो ऐसे किया राघव की सालियो में स्वागत

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ही इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं. दरअसल दोनों उदयपुर की लीला पैलेस में 24 सितंबर 2023 को शादी रचाएंगे. जिसकी सारी तैयारियां शुरू हो चुकी है और शुक्रवार के दिन ही राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा दोनों ही उदयपुर के लिए रवाना भी हो गए हैं.
राघव चड्ढा की सालियां हैं बेहद खूबसूरत
उदयपुर एयरपोर्ट पर जैसी ही दोनो पहुंचे वैसे ही वहां पर ग्रैंड वेलकम किया गया और वेन्यू पर मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया. बता दे कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं और संगीत का फंक्शन भी खत्म हो चुका है। इतना ही नहीं राघव की साली साहिबा ग्लोबल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी जल्दी ही शादी में एंट्री मारेगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूल्हे राजा की प्रियंका के अलावा तीन और सालियां हैं जो कि बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को खूबसूरती में कड़ी टक्कर देती हैं.
परिणीति की हैं 3 कजिन
परिणीति चोपड़ा की तीन कजिन बहने हैं. जिनका नाम मन्नारा और मिताली के साथ-साथ मीरा चोपड़ा है. बता दे कि इन परिवार वाले प्रियंका चोपड़ा और परिणीति के फैमिली से ज्यादा ताल्लुक नहीं रखते हैं और इसी वजह से उनके घर के फंक्शन में भी कभी खास नजर नहीं आए हैं.
मन्नारा और मीरा हैं राघव की साली
अगर हम मन्नारा की बात करते हैं तो वह प्रियंका की बुआ की बेटी है. बता दे कि उनका असली नाम बार्बी हांडा है और वह साउथ की मशहूर अभिनेत्री भी हैं. वह साउथ की कई सारी फिल्मों में देखी जा चुकी है और बॉलीवुड में उनका करियर कुछ खास टिक नहीं पाया. मन्नारा की एक छोटी बहन भी है जो की फैशन स्टाइलिस्ट है. अगर हम मीरा चोपड़ा की बात करें तो वह भी फिल्मी दुनिया से जुड़ी हुई है और उन्होंने साल 2005 में अपने करियर की शुरुआत की.


Click it and Unblock the Notifications

