परिणीति चोपड़ा करती हैं करोड़ों में कमाई तो राघव चड्ढा खेलते हैं लाखों में... जानिए कितनी है दोनों की नेटवर्थ

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के अफेयर की चर्चाओं के बीच उनकी शादी की बातें भी सामने आती हुई नजर आई. इतना ही नहीं दोनों को साथ में कई बार देखा भी गया है. साथ ही साथ हार्डी संधूजो कि एक मशहूर सिंगर भी हैं उन्होंने भी इन लव बर्ड्स के अफेयर को लेकर मुहर लगा दी है और इतना ही नहीं शादी तक की बात कर दी है. हालांकि परिणीति और राघव में से दोनों ने अभी तक इस बात की कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है. लेकिन इसी बीच हम आज परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की नेटवर्थ के बारे में बात करने वाले हैं.
राघव चड्ढा पेशे से हैं चार्टर्ड अकाउंटेंट
अगर हम आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के सदस्य और नेता कहे जाने वाले राघव चड्ढा की बात करें तो आपको बता दें कि वैसे तो वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट है और इतना ही नहीं उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में भी अपना काफी नाम कर लिया है. बता दें कि उन्होंने जब चुनाव में अपना नामांकन दायर किया था तो उस वक्त उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति का ब्यौरा भी सभी के सामने दिया था. बता दें कि राघव चड्ढा के पास में कुल संपत्ति 37 लाख की है. इतना ही नहीं उनके पास में अब कोई कर्ज़ भी नहीं है.
परिणीति चोपड़ा के पास है 60 करोड़ की कुल संपत्ति
लेकिन अगर हम परिणीति चोपड़ा की बात करें तो आपको बता दें कि वह बॉलीवुड की काफी जानी-मानी अभिनेत्री हैं और उनकी नेटवर्थ भी राघव चड्ढा से कहीं ज़्यादा है. बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस सर हर महीने 40 लाख रुपए से ज्यादा कमाती है और उनकी तकरीबन 60 करोड़ की कुल संपत्ति भी है. इतना ही नहीं परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड के करियर में काफी अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है.
राघव चड्ढा के पास नहीं है कोई घर और जायदाद
राघव चड्ढा ने जब चुनाव के वक्त पर अपना हलफनामा जारी किया था तो उन्होंने बताया था कि उनके पास कोई भी अचल संपत्ति यानी कि कोई भी घर मकान या फिर जायदाद मौजूद नहीं है. इतना ही नहीं उनके पास में एक मारुति स्विफ्ट डिजायर है और तकरीबन 90 ग्राम गोल्ड की ज्वेलरी है. जिसकी कीमत तकरीबन 4 लाख से भी ज्यादा है. इतना ही नहीं राघव चड्ढा ने करीबन 6 लाख रुपए अपने शेयर मार्केट में इन्वेस्ट भी किए हुए हैं.
परिणीति चोपड़ा एक फ़िल्म के लिए लेती है 5 करोड़ का चार्ज
परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बना चुकी है और अपनी एक फिल्म के लिए वह 5 करोड रुपए का चार्ज लेती हैं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस को महंगी कारों का भी काफी शौक है. इसीलिए उनके पास ऑडी क्यू 5, ऑडी ए6 और जैगुआर एक्सजेएल भी है. इतना ही नहीं हाल ही में परिणीति चोपड़ा को ऊंचाई पर में में देखा गया है जिसमें वह अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छी खासी सफलता प्राप्त हुई. तो वही राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के नेता बन राजनीति में सफलता हासिल कर रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications