Parineeti Chopra Affairs- इन लोगों के साथ जुड़ चुका है एक्ट्रेस का नाम, चौथा नाम जानकर हैरान हो जाएंगे!

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी भी उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह खबरों का हिस्सा है और कहा जा रहा है कि ये काफी बेहतरीन होने वाला है। कुछ समय से लगातार आप पार्टी के ना राघव चड्ढा को लेकर वो डेटिंग रूमर्स को लेकर सुर्खियों में हैं।
हाल ही में उन्हें सांसद के साथ डिनर और लंच डेट पर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से उनके अफेयर की खबरों ने खबरों का बाजार गर्म कर दिया है। लेकिन अब उनकी शादी की खबरें सामने आ रही हैं और कल सगाई है।
परिणीति चोपड़ा इस दिन को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रही थीँ। लेकिन आज हम आपको उन लोगों को बारे में बताएंगे जिनका नाम राघव चड्ढा से पहले उनके साथ जुड़ चुका है। ये लिस्ट काफी लंबी है और कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनका नाम आपने पहले नहीं सुना होगा।
अर्जुन कपूर
इशकजा़दे के बाद अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा का नाम एक दूसरे से जुड़ा था और उनको काफी पसंद किया गया था। हालांकि दोनों ने इसको लेकर कभी भी स्वीकार नहीं किया है कि वो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
आदित्य रॉय कपूर
परिणीति चोपड़ा ने 'दावत-ए-इश्क' में आदित्य के साथ काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन दोनों का नाम एक दूसरे जरूर जुड़ गया था।
मनीष शर्मा
बहुत कम लोग जानते होंगे कि परिणीति का नाम फिल्म निर्माता मनीष शर्मा के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि दोनों को पब्लिकली कम ही साथ देखा जाता है। वक्त के साथ दोनों के अफेयर खबरें आईं थीं और बाद में कम हो गई थीं।
उदय चोपड़ा
उदय चोपड़ा के साथ भी परिणीति चोपड़ा का नाम जुड़ा था और दोनो काफी समय तक सुर्खियों का हिस्सा रहे थे। हालांकि ये रिश्ता कुछ खास कमाल नहीं कर पाया था।
हार्डी संधु
पंजाबी सिंगर हार्डी संधु ने भी परिणीति चोपड़ा को डेट किया था और ऐसी खबरें सामने आती थीँ। हालांकि इसका भी आधिकारिक ऐलान नहीं हो पाया था।
चरित देसाई
ये एक असिस्टेंट डायरेक्टर थे और उनका नाम एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था। दोनों काफी समय तक सुर्खियों में रहे लेकिन बात ज्यादा आगे तक नहीं जा पाई थी।
हालांकि अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा काफी जल्दी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और इसको लेकर तैयारी भी जोरों से चल रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications