शादी के बाद हीरोइन बनी ये हसीना.. जब बनी जोधा तो ऐसा हो गया था पति का रवैया, याद कर रोने लगी

टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री परिधि शर्मा ने जोधा अकबर में जोधाबाई का किरदार निभा कर काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की थी. यहां तक की उन्होंने जग जननी मां वैष्णो देवी- कहानी माता रानी की सीरियल में भी माता वैष्णो देवी का किरदार निभाया. जिससे कि वह काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई थी. परिधि शर्मा ने कई सारे और किरदार भी निभाई हैं.
टॉप 10 टेलीविजन एक्ट्रेस इसमें नाम हो चुका है नॉमिनेट
बहुत कम लोग जानते हैं कि साल 2014 में रेडिफ द्वारा उन्हें टॉप 10 टेलीविजन एक्ट्रेस इसमें नॉमिनेट कर दिया गया था. लेकिन अब हाल ही में परिधि शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने अपनी शादी के बाद में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. उनके पति ने ही एक्ट्रेस की इस जर्नी में उनका पूरा-पूरा साथ दिया.
परिधि शर्मा की जर्नी में पति का खास सपोर्ट
अगर हम परिधि शर्मा के निजी जीवन की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2009 में अहमदाबाद के बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना के साथ में शादी रचाई. इसके बाद साल 2016 में उनका एक बेटा हुआ. ई टाइम्स के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया कि टीनएज में उनके पास में कभी कोई भी मजबूत करियर प्लैनिंग नहीं हुआ करती थी. वह हमेशा ही सीक्रेट तरीके से एक अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखा करती थी. लेकिन शादी होने के बाद में उनके पति ने उनके सपनों को उड़ान दी.
परिधि शर्मा ने की खूब की तारीफ
जानकारी के लिए बता दें की परिधि शर्मा ने 2009 में तन में सक्सेना के साथ में शादी रचाई और 2010 में शो तेरे मेरे सपने से टेलीविजन डेब्यू कर लिया. परिधि शर्मा की इस जर्नी में उनके पति ने उनका पूरा साथ दिया परिधि शर्मा ने यह भी बताया कि "मेरे पति ने मुझे भरपूर सपोर्ट दिया, जिससे कि मुझे विश्वास की छलांग लगाने में काफी सहायता मिली. उनकी प्रेरणा और मेरी क्षमताओं के विश्वास ने मेरी किस्मत को आजमाने के लिए मुझे प्रेरणा दी. मैं अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने पति को ही देती हूं."


Click it and Unblock the Notifications












