'वो मुझसे आज भी प्यार करती है...' एक्स-गर्लफ्रेंड को लेकर इस एक्टर ने खोले राज, बोले- उसका एक बच्चा भी है...

Paras Chhabra On His Ex Girlfriend: पारस छाबड़ा टीवी के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह सब कुछ छोड़कर अपने पॉडकास्ट को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। हालांकि वह अपने निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। पवित्रा पुनिया से लेकर आकांक्षा पुरी के साथ में उनका अफेयर रह चुका है।
आखिरी बार पारस छाबड़ा ने माहिरा शर्मा के साथ ब्रेकअप किया था और दोनों ने बिग बॉस 13 के दौरान एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। हालांकि आपको बता दें कि एक्टर ने अपनी पहली गर्लफ्रेंड को लेकर एक बार जिक्र किया था और बताया था कि वह उनको शादीशुदा होने और मां बनने के बाद भी प्यार करती है।
दरअसल बिग बॉस 13 के दौरान पारस छाबड़ा ने शेफाली जरीवाला के साथ में बातचीत के दौरान बताया था कि उनकी एक फैन है। जो उनसे बहुत ज्यादा प्यार करती है। उनके लिए वह कुछ भी कर सकती है। साथ ही एक्टर ने बताया था कि वह भी उसको बहुत पसंद करते हैं और उसके बावजूद उसके साथ में नहीं रह सकते क्योंकि वह फैन है।
पारस छाबड़ा ने इस दौरान बताया था कि "उनकी पहली गर्लफ्रेंड साल 2011 में बनी और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। लेकिन इसके बावजूद भी दोनों कई साल तक कांटेक्ट में रहे। एक्टर ने बताया कि आज भी वह मुझसे प्यार करती है। बिग बॉस में पार्टिसिपेट मैंने किया लेकिन एक्साइड वो मेरे से ज्यादा थी।"
पारस छाबड़ा ने बताया कि "उसने मुझसे सवाल किया था कि क्या तुम घर में पजामा या फिर तोलिया पहन कर घूमोगे? वह मुझे अंदर और बाहर बहुत अच्छे से जानती है। लेकिन मुझे उसका पति बहुत अच्छा लगता है।" अभिनेता ने बताया कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड की शादी हो चुकी है और एक बच्चा भी है। लेकिन अगर कभी भी वह बहुत टेंशन में होते हैं तो उनकी एक्स गर्लफ्रेंड को पता चल जाता है और वह खुद फोन भी करती है।
पारस छाबड़ा ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "जब मैं दिल्ली में उससे मुलाकात करता हूं तो मेरी फिलिंग्स वैसी ही रहती है जैसी साल 2011 में थी। जब भी कभी मैं उदास होता हूं तो मुझे उसका मैसेज भी आ जाता है।" हालांकि अब एक्टर ने बताया था कि वह किसी को भी डेट करना नहीं चाहते हैं और सीधा शादी करना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











