नरगिस फाखरी को नए बंगले में हुआ डरावना कांड, बोली- 'वो मुझे कब्रिस्तान में ले जाकर मांस खाने कहता था'

नरगिस फाखरी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि उन्होंने फिल्म रॉकस्टार में काफी बेहतरीन काम किया. जिसकी वजह से उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया गया था. वैसे तो आपको बता दें कि नरगिस मूल रूप से अमेरिका के न्यूयार्क की रहने वाली हैं. लेकिन जब से वह भारत आए तभी से उनके साथ में कुछ अजीब सी चीजें होने लगी. दरअसल आपको बता दें कि नरगिस ने इस बात का खुलासा किया था कि उनके साथ में पैरानॉर्मल एक्टिविटीज हो रही थी और इसी वजह से वह काफी ज्यादा डर भी गई थी.
नरगिस को आते थे डरावने सपने
Mashable Middle East को नरगिस ने एक इंटरव्यू दिया जहां पर उन्होंने बताया कि कब्रिस्तान के बगल में एक उन्होंने बंगला लिया था. जहां पर उन्हें कई सारे सुपर नेचुरल चीजें होती हुई नजर आई. नरगिस ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह डरावने सपनों को भी अनुभव करती थी. जिसमें उन्हें एक लंबा-चौड़ा आदमी सपने में नजर आता था जो कि उन्हें कब्रिस्तान में लेकर जाता था.
सपने में देखता था 6 फुट का लंबा आदमी
नरगिस ने इस पर बताया था कि एक बार सपने में 6 फुट से भी लंबा आदमी उन्हें कब्रिस्तान में लेकर जाता है और वहां पर उसने हाथों से जमीन भी खोदी. जिसके बाद में लाश निकाल कर मांस खाने लग गया था और वह मुझे भी खाने के लिए कह रहा था. नरगिस ने यह भी बताया कि यह सब देखकर वह काफी ज्यादा डर गई थी और उन्होंने 3 दिन में ही उस घर को छोड़ दिया था.
नरगिस को 3 दिन तक लगातार आता रहा एक ही सपना
नरगिस ने इसी के साथ में यह भी बताया कि वह उस घर में सिर्फ 3 दिन ही रही और हर रात ऐसा ही सपना उन्हें आया करता था. रोज रात को उनकी आंख तकरीबन 3:00 बजे खुल जाती थी और वही रोज आदमी उन्हें दिखा करता था. जो भूत की तरह एकदम डरावना नजर आता था और रोज उन्हें अपने साथ में कब्रिस्तान लेकर जाया करता था. इस सपने को एक्ट्रेस लगातार देख रही थी.
घर खाली करते वक्त अलमारी में पड़े हुए मिले 6 मरे पक्षी
जिसके बाद में नरगिस ने यह भी बताया कि वह काफी ज्यादा डर गई थी और उन्होंने अपनी टीम से यह तक कह दिया था कि उन्हें दिल्ली में शिफ्ट होना है. जब उनके सामान की पैकिंग शुरू होने लगी तो उनकी अलमारी में 6 मरे हुए पक्षी प्राप्त हुए थे. यह सब देख कर एक्ट्रेस काफी परेशान हो गई थी. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने बंगले में जिस मेड को घर में काम करने के लिए रखा था उस मेड ने ही एक्ट्रेस की ज्वेलरी भी चोरी कर ली थी.


Click it and Unblock the Notifications