पैपराजी को रानी मुख़र्जी की कार से लगी चोट, घायल फोटोग्राफर को तुरंत कराया अस्पताल में भर्ती

रानी मुखर्जी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में शुमार है। वह दशकों से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रही है और उन्होंने काफी हिट फिल्में भी दी है। रविवार को पूरे देश में दिवाली का त्यौहार मनाया गया। एक्ट्रेस भी एक दिवाली पार्टी में मुंबई में शामिल हुई थी। जहां पर उनकी तस्वीरें क्लिक करने के चक्कर में एक फोटोग्राफर घायल हुआ। बता दे की रानी मुखर्जी की कार पैपराजी के पैर पर चढ़ गई और इससे उसको चोट गई। हालांकि बाद में रानी मुखर्जी ने तुरंत अपनी कर को भेज कर उस फोटोग्राफर को अस्पताल तक पहुंचा दिया था।
विरल भयानी ने शेयर किया पोस्ट
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने खुद इस बात की पोस्ट के जरिए सूचना दी। उन्होंने पोस्ट के दौरान बताया की रानी मुखर्जी की तस्वीरों को क्लिक करने के चक्कर में एक पैपराजी उनकी कार के ज्यादा नजदीक पहुंच गया और इसी के वजह से उसको चोट आ गई। लेकिन जैसे ही रानी मुखर्जी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत कार भेज कर उसे फोटोग्राफर को अस्पताल पहुंचा दिया और उसे समय पर मेडिकल हेल्प मिली।
रानी मुख़र्जी की हो रही तारीफ
शेयर किए गए वीडियो के अंदर रानी मुखर्जी को अपने ड्राइवर से कर रोकने के लिए कहते सुना जा रहा है। लेकिन जब पूरी घटना की जानकारी सामने आई तो एक्ट्रेस काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गई। इस पोस्ट के बाद में रानी मुखर्जी के फैंस उनके जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी के अलावा कुछ लोगों ने तो खुलकर रानी मुखर्जी को सपोर्ट किया और फोटोग्राफर की मदद करने पर उनकी खूब तारीफ की।
शाहरुख खान के साथ भी हो चुका है ऐसा हादसा
इसी पोस्ट के दौरान पैपराजी ने यह भी बताया कि ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के बादशाह यानी कि शाहरुख खान के साथ भी हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि एक कार्यक्रम के वक्त जब एक फोटोग्राफर को चोट आई तो अभिनेता ने खुद अपनी कार को उसकी मदद के लिए भेज दिया था।
रानी मुख़र्जी का करियर
हालांकि अगर हम रानी मुखर्जी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि वैसे तो उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। वह 90 के दशक की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है। लेकिन आखिरी बार उन्हें मैसेज चटर्जी वर्सेस मिस नॉर्वे फिल्म में देखा जा चुका है। लेकिन अब खबरें आ रही है कि वह करण जौहर के सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











