पंकज त्रिपाठी से लेकर रणदीप हुड्डा तक, अगले साल राजनेताओं के किरदार में दिखेंगे ये एक्टर

Politicians

मौजूदा दौर में भारतीय राजनेताओं पर कई रियल लाइफ फिल्में बन चुकी हैं। इनमें तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक शामिल हैं। इसी क्रम में अगले साल यानी 2023 में कई ऐसी फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं, जिसमें बॉलीवुड के कई एक्टर राजनेताओं के रियल लाइफ किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। इन फिल्मों के निर्माता वर्तमान से लेकर अतित तक की खाक छान रहे हैं और इन राजनेताओं के जीवन में घटी सच्ची घटनाओं को फिल्मी पर्दे पर उतारने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन पर बन रही फिल्म 'मैं अटल हूं' में अपना फर्स्ट लुक को जारी किया है।

आइए आपको बताते हैं, अगले साल राजनेताओं पर बनी फिल्में रिलीज होने वाली हैं :

पंकज त्रिपाठी :

पंकज त्रिपाठी :

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है। फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी का एक राजनेता, एक कवि और एक प्रधानमंत्री के तौर पर अलग-अलग व्यक्तित्व की कहानी को दिखाया जाएगा। 'मैं अटल हूं' नाम से बन रही इस फिल्म को अगले साल अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर रिलीज होने की संभावना है। फर्स्ट लुक को देखकर फैंस का कहना है कि अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार के लिए पंकज त्रिपाठी से अच्छा विकल्प और कोई नहीं हो सकता है।

कंगना रनौत :

कंगना रनौत :

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत 'थलाइवी' में जयललिता का किरदार निभाने के बाद एक बार फिर से रियल लाइफ राजनेता का किरदार फिल्म 'इमरजेंसी' में निभाने वाली हैं। इस फिल्म में कंगना देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म की कहानी इंदिरा गांधी द्वारा देश में घोषित किये आपातकाल पर आधारित है। कंगना ने फिल्म में अपने लुक के साथ ही फिल्म का टीजर भी रिलीज किया है। फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है लेकिन इसको भी अगले साल रिलीज होने की संभावना है।

अनुपम खेर :

अनुपम खेर :

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर इससे पहले मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म 'एक्सीडेंटल प्राइम मिनीस्टर' में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभा चुके हैं। अब वह फिल्म 'इमरजेंसी' में जे.पी. नारायण का किरदार निभाते दिखेंगे। जयप्रकाश नारायण का भारतीय राजनीति में काफी महत्वपूर्ण योगदान है। इंदिरा गांधी की नीतियों का उन्होंने काफी मुखर होकर विरोध किया था और 70 के दशक में देशभर में संपूर्ण क्रांति के नाम से आंदोलन चलाया था। इस आंदोलन की वजह से ही कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ा था।

रणदीप हुड्डा :

रणदीप हुड्डा :

फिल्म 'सरबजीत' में पाकिस्तान के जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत के किरदार में जान फूंकने वाले रणदीप हुड्डा अब वीर सावरकर की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'स्वतंत्रवीर सावरकर' को वीर सावरकर की जयंती के मौके पर रिलीज किया जा सकता है। इस फिल्म की घोषणा करते हुए रणदीप ने कहा था "कुछ कहानियां बताई जाती हैं और कुछ कहानियां जी जाती हैं।" वीर सावरकर अपने क्रांतिकारी स्वभाव के लिए जाना जाता है।

श्रेयस तलपड़े :

श्रेयस तलपड़े :

फिल्म 'इमरजेंसी' एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इस फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के युवा उम्र का किरदार श्रेयस तलपड़े निभाने वाले हैं। अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनसंघ (बीजेएस) जो आगे चलकर बीजेपी बनीं, के प्रतिष्ठाताओं में से एक थे। एक इंटरव्यू के दौरान श्रेयस ने कहा, "अटलजी ना सिर्फ देश बल्कि दुनियाभर में काफी लोकप्रिय थे। उनका किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है। इसके साथ ही यह मेरे ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X