एक नहीं पंकज त्रिपाठी के घर में रहती हैं दो-दो पत्नियां, सालों बाद एक्टर ने किया हैरान करने वाला खुलासा

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि उनकी सफलता में हमेशा से उनकी पत्नी मृदुला का हाथ रहा है। पंकज त्रिपाठी की कामयाबी में उनकी पत्नी मृदुला की बराबर की हिस्सेदारी है। बता दे कि उनकी पत्नी ने 8 साल तक उनका खर्च उठाया और यहां तक कि उनको यहां पहुंचने में हर संघर्ष में हर मोड़ पर साथ दिया।
पंकज त्रिपाठी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके घर में दो पत्नियां रहती हैं। लल्लन टॉप के साथ में बातचीत के दौरान पंकज त्रिपाठी ने अपनी दो पत्नियों वाले बयान को लेकर खुलकर बात की थी। एक्टर ने यह भी कहा था कि "दो पत्नियां मतलब की एक मेरी पत्नी और एक उनकी पत्नी मैं। खाली मेरा ही नहीं चलता है मेरे घर में कि नहीं ऐसा ही होगा।"
पंकज त्रिपाठी ने आगे यह भी कहा कि मैंने बहुत ही बड़ा लोकतांत्रिक माहौल घर में बनाया हुआ है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि मेरी आशा सहमति होती है और पत्नी की इच्छा होती है तो कह देता हूं कि करो भाई। मुझे ऐसा लगता है कि हर किसी को स्वतंत्रता देनी चाहिए और यह आशिक नहीं होनी चाहिए।
इसी के अलावा आपको बता दें कि पंकज और उनकी पत्नी मृदुला की पहली मुलाकात दसवीं कक्षा में हुई थी और तभी एक्टर ने यह तय कर लिया था कि वह उन्हीं के साथ लव मैरिज करेंगे। दोनों की मुलाकात मुश्किल से डेढ़ साल में एक बार हुआ करती थी और चिट्ठियां भी उन्होंने लिखनी शुरू कर दी थी। फोन पर भी उनकी बातें हुआ करती थी। आखिर में दोनों ने अपने परिवार वालों को मनाया और 15 फरवरी 2004 में शादी रचाई।


Click it and Unblock the Notifications