जब 'स्त्री 2' के इस एक्टर ने मजबूरी में खरीदी थी लग्जरी गाड़ी, बोले- लोग छोटा एक्टर बोलकर मुझे...

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है और उनकी एक्टिंग भी लाजवाब है। अब हाल ही में उन्हें स्त्री 2 फिल्म में देखा गया और उनकी एक्टिंग को दर्शकों द्वारा काफी अच्छा रिस्पांस भी मिला। लेकिन यहां तक पहुंचाने के लिए पंकज त्रिपाठी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करोड़ों रुपए कमाने वाले इस एक्टर ने शोक के लिए नहीं बल्कि मजबूरी में लग्जरी गाड़ी खरीदी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरूआत फिल्मों में छोटे-मोटे रोल निभाने से की। लेकिन फिर उनको वेब सीरीज मिर्जापुर में कालीन भैया के किरदार से काफी ज्यादा पसंद किया गया। वह फिल्मों में खलनायक से लेकर नायक और कॉमेडियन तक के किरदार निभा चुके हैं।
अगर स्त्री 2 की बात करें तो आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी का रोल काफी ज्यादा मजेदार दिखाया गया है। लेकिन वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी सादगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार आप की अदालत शो के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सारे खुलासे कर दिए थे।
इस दौरान पंकज त्रिपाठी से उनकी लग्जरी गाड़ियों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने हैरान कर देने वाला जवाब दे दिया था। एक्टर ने बताया कि उनके पास दो ऑटो है और दो स्कूटर भी हैं। ज्यादातर वह उनसे ही घूमना पसंद करते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनके पास में लग्जरी कार नहीं है। उनके पास में एक बड़ी गाड़ी भी है और वह उन्होंने मजबूरी में खरीदी थी।
पंकज त्रिपाठी ने इस पर बात करते हुए कहा कि "वह गाड़ी मुझे काम के लिए लेनी पड़ी और मैं जब छोटी गाड़ी लेकर डायरेक्टर्स से मिलने जाता था तो वह सोचते थे कि अरे यार छोटे एक्टर को कास्ट कर लिया है। यह तो साधारण कार से आ रहा है। उनका ऐसा बताओ मुझे अच्छा नहीं लगा और मैं बड़ी गाड़ी ले ली और उसे मैं तभी निकलता हूं जब बड़ी फिल्म के लिए जाता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications