..................... Pankaj Tripathi onscreen son Aarush Verma expressed grief over not being able to see his debut film OMG 2 - Hindi Filmibeat

अपनी डेब्यू फिल्म देखने की इजाजत मांगने कोर्ट पहुंचा Pankaj Tripathi का 'बेटा'

Aarush Verma Not Able To See His Debut Film OMG 2

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के साथ-साथ यामी गौतम स्टार फिल्म ओएमजी 2 में मिडिल क्लास फैमिली की कहानी दर्शाई गई है. बता दें कि इस फिल्म में पिता अपने बेटे आरुष वर्मा को अच्छे स्कूल में पढ़ने के लिए दिन-रात काफी मेहनत करता है. लेकिन बच्चों की बातों में जाकर उसका बेटा एक दिन स्कूल में ही कुछ ऐसा काम कर देता है, जिस पर फिल्म की पूरी कहानी आधारित है.

ओमजी 2 बनी ए ग्रेड फिल्म

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से यह सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ. जिसका अर्थ होता है कि इस फिल्म को 18 साल या फिर उसके ऊपर वाले लोग ही देख पाएंगे. ओमजी 2 में पंकज त्रिपाठी के बेटे का किरदार आरुष वर्मा ने निभाया. जो कि अभी तक 18 साल के नहीं हुए हैं. जिस वजह से वह खुद ही अपनी फिल्म को थिएटर में जाकर नहीं देख पा रहे हैं. इसी के चलते आयुष वर्मा ने न्यायालय की तरह स्वरूप किया और एक याचिका दायर की. आरुष वर्मा ने इसी फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया है.

आरुष वर्मा ने जताई नाराजगी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान आरुष वर्मा ने इस बात का खुलासा किया कि "उनकी खुद की पहली ही फिल्म देखने को नहीं मिली. उन्होंने यह भी कहा कि मुझे इस बात का काफी अफसोस है कि मैं अपनी पहली फिल्म थिएटर में नहीं देख पा रहा हूं. मुझे गुस्सा और काफी बुरा भी लग रहा है. मैं यही चाहता हूं कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन अगर कोई ऐसा फैसला ले लेते हैं तो वह ऐसा फैसला हो जो कि हमारे लिए काफी फायदेमंद हो."

यौन शिक्षा पर बोले आरुष वर्मा

आरुष वर्मा ने आगे यह भी कहा कि "मैं चाहता हूं कि मेरे हम उम्र दोस्तों के साथ सभी लोग इस फिल्म का लुफ्त उठाएं और इस फिल्म के टारगेट दर्शन, जिनके लिए इस फिल्म को बनाया गया है वह भी इस फिल्म को देख सके और इससे सीख सकें. ऐसा इसीलिए क्योंकि इस फिल्म के पीछे का मकसद एक ही उद्देश्य था कि भारत को यह सीखना की सेक्स एजुकेशन कोई छुपाकर सिखाने वाली चीजों में से नहीं होती है. यह एक ऐसी चीज होती है जिस पर खुलकर बात करनी चाहिए."

आरुष वर्मा ने कही ऐसी बात

आरुष वर्मा ने इसी इंटरव्यू में आगे यह भी कहा कि "मुझे ऐसा लगता है कि यौन शिक्षा हर किसी को प्राप्त होनी चाहिए क्योंकि हर चीज में सवाल होते हैं. थोड़ी सी भी अगर गलत जानकारी मेरे तो यह हानिकारक सिद्ध हो सकती है. फिल्म में मेरे किरदार विवेक को भी इसकी गलत जानकारी हो गई थी. इसी वजह से मैं चाहता हूं कि दुनिया भर में यौन शिक्षा इस तरीके से सिखाई जाए कि किसी को भी गलत चीज झेलनी ना पड़े और उसकी जिंदगी बर्बाद ना हो. पीरियड्स और प्रेगनेंसी क्या है? यह सभी टॉपिक काफी नेचुरल है. यह सब कोई बनावट ही विषय नहीं है. तो इन पर छुप-छुप कर बातें क्यों करना. खुलकर बताया जाएगा तो लोग समझेंगे और लोग सवाल भी करेंगे. तभी इसका जवाब मिलेगा और जवाब तभी होता है जब सवाल होता है. यह लाइन मैंने अक्षय कुमार से चुरा ली थी और इसीलिए मैं यह फिल्म करना चाह रहा था."

Read more about: pankaj tripathi aarush verma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X