बांग्लादेशी एक्ट्रेस से पंकज त्रिपाठी ने मांगी यह चीज, एक्ट्रेस ने दिया बांग्लादेश आने का न्योता

बांग्लादेश की लोकप्रिय एक्ट्रेस जया अहसान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। पंकज त्रिपाठी के साथ जया अहसान ने अपनी पहली हिंदी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। डायरेक्ट अनिरुद्ध रॉय चौधरी की फिल्म में पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। खबरियो की मानें तो फिल्म का नाम 'कड़क सिंह' रखा गया है। एक्टर पंकज त्रिपाठी निजी जीवन में जितने सीधे व सरल नजर आते हैं, लेकिन फिल्मी पर्दे पर वह अक्सर इसके विपरीत किरदार निभाते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के अपने पहले अनुभव में पंकज त्रिपाठी को अपने पहले को-एक्टर के तौर पर पाकर जया अहसान काफी खुश हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान पंकज त्रिपाठी ने बांग्लादेश की इस लोकप्रिय एक्ट्रेस से एक खास चीज मांगी थी, लेकिन जया अहसान उन्हें वह चीज नहीं दे सकी। हालांकि जया ने पंकज को बांग्लादेश जाने का न्योता दिया है।
नहीं हैं स्टार्स जैसे नखरे :
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी के बारे में एक्ट्रेस जया अहसान ने कहा, "पंकज त्रिपाठी बेहद सुलझे हुए और सहयोगी एक्टर हैं। उनमें बड़े स्टार की तरह कोई नखरा नहीं है। शूटिंग के दौरान पंकज के साथ देश-विदेश की फिल्मों से जुड़ी कई बातों को अक्सर बातचीत होती थी।" पंकज त्रिपाठी खाने-पीने के बेहद शौकीन हैं। इसलिए उन्होंने जोया से पंकज त्रिपाठी ने हिल्सा मछली खिलाने की मांग की थी। जोया ने इंटरव्यू के दौरान कहा, "कोलकाता में बांग्लादेशी हिल्सा मिलना बहुत मुश्किल है। इसलिए मैंने उन्हें बांग्लादेश आने का न्यौता दिया है।"
कोलकाता में हुई है शूटिंग :
फिल्म 'कड़क सिंह' में पंकज त्रिपाठी और जया अहसान के साथ ही फिल्म 'दिल बेचारा' स्टार संजना संघी भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री से भी कई एक्टर्स इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग देश के दूसरे हिस्सों के साथ-साथ कोलकाता में भी की गयी है। फिल्म की कहानी आर्थिक घोटाले के इर्द-गिर्द घूमती है।


Click it and Unblock the Notifications













