जिस लड़की के लिए दूल्हा ढूंढने निकले पंकज त्रिपाठी बन गए उसी के पति, बहन के ससुराल में...

पंकज त्रिपाठी को बॉलीवुड के जाने-माने और दिग्गज अभिनेताओं में शामिल किया जाता है. बता दे कि वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं. वह अपनी पत्नी को अपने लाइफ का हीरो मानते हैं. आज हम आपको पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी मृदुला के बारे में बताने वाले हैं. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई और कैसे शादी हुई.
पंकज और मृदुला की पहली मुलाक़ात
बता दे की पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर 1976 में बिहार के गोपालगंज जिले में बेलसंड गांव में हुआ. बचपन से ही वह एक्टर बनना चाहते थे. जिसके लिए उन्होंने खूब स्ट्रगल की. लेकिन एक्टिंग करियर को शुरू करने से पहले ही उनकी लव स्टोरी शुरू हो गई थी. पंकज त्रिपाठी ने एक बार बताया था कि मृदुला से उनकी पहली मुलाकात तब हुई जब वह दसवीं कक्षा में थे. उसी समय उन्होंने यह सोच लिया था कि वह लव मैरिज करेंगे.
दोस्त ने आकर बताया मृदुला के बारे में
एक इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि "मेरी बहन की शादी होने वाली थी. उसके ससुराल वाले शादी से पहले एक टॉयलेट बनवाना चाह रहे थे. टॉयलेट एक प्रेम कथा काफी लंबे वक्त से चल रहा है.मरम्मत का काम देखने के लिए मेरा एक दोस्त उसके ससुराल चला गया था. उसने वहां पर एक लड़की देखी और मुझे जाकर बताया. उसने बताया कि वह लड़की काफी सुंदर है. मैंने जैसे ही उसकी तारीफ सुनी तुम्हें पूरी तरीके से खो गया था."
प्यार हुआ और फिर रचाई 11 साल बाद शादी
पंकज त्रिपाठी ने इसी इंटरव्यू के आगे यह भी बताया कि "इस लड़की से 11 साल बाद मेरी शादी हो गई. हम दोनों ने सिर्फ 1993 से लेकर 2004 तक एक दूसरे को देखा ही था. उसे समय मेरे ड्रामा स्कूल जॉइन कर लिया था. हमारे पास फोन भी नहीं थे. हम लिख नहीं पाते थे क्योंकि लगता था कि कहीं घर में उसे कोई खोलकर ना देख ले. जिस वजह से मैं जब एनएसडी पहुंचा तो वहां पर था और उसके घर पर भी लैंडलाइन था. इसीलिए हमने तय किया कि सुबह 7:30 और रात को 8:00 फोन पर बात किया करेंगे."
मृदुला ने पंकज को किया खूब सपोर्ट
यहां तक की आपको बता देंगे पंकज त्रिपाठी और मृदुल तकरीबन डेढ़ साल में एक बार मिलते थे. हालांकि वह एक दूसरे को चिट्टियां लिखा करते थे और फोन पर बात होती थी. बाद में मृदुल नौकरी करने के लिए दिल्ली पहुंच गई क्योंकि वह पंकज के साथ में समय व्यतीत करना चाहती थी. दोनों शादी करना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने परिवार को मना कर 15 जनवरी साल 2004 में शादी रचाई. इसके बाद में मृदुल को वह अपने साथ में मुंबई लिया है और खूब स्ट्रगल की. घर चलाने के लिए मृदुला ने टीचिंग की नौकरी की और एक्टर को खूब सपोर्ट भी दिया.
पंकज त्रिपाठी का वर्क फ्रंट
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने साल 2004 में बॉलीवुड डेब्यू किया और उनकी पहली फ़िल्म रण रही. इतना ही नहीं बाद में ओमकारा में भी वह देखे गए थे. शुरू में उनकी फिल्में कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन जब बाद में उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का काम किया तो उनकी किस्मत एकदम से बदलने लगी. मिर्जापुर में वह कालीन भैया के किरदार में नजर आए तो वही स्त्री फिल्म में उन्हें रूद्र या फिर क्रिमिनल जस्टिस के माधव मिश्रा के रूप में उन्हें देखा गया. जिस जिस फिल्म में उन्होंने अपने किरदार निभाए वहां पर लोगों को उन्होंने दीवाना बना दिया.


Click it and Unblock the Notifications